scorecardresearch
 

दोस्त की बाहों में बाहें डाल मूंद ली आंखें और एक्ट्रेस ने लगा दी छलांग! Video Viral

बंजी जंपिंग करने वाली लड़की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस है. उसके वीडियो को 41 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जिसने भी उसका वीडियो देखा दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो गया.

Advertisement
X
Singer and Actress Smriti Pokharel (फोटो- फ़ेसबुक)
Singer and Actress Smriti Pokharel (फोटो- फ़ेसबुक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सोशल मीडिया पर फेमस है नेपाली सिंगर
  • फेसबुक पर हैं लाखों फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर अक्सर हैरतअंगेज वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक सिंगर और एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) करते हुए नजर आ रही हैं. ऊंचाई से कूदने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर 4 करोड़ से अधिक व्यूज बटोर चुका है. 

इस सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल का नाम स्मृति पोखराल (Smriti Pokharel) है और वो नेपाल की रहने वाली हैं. स्मृति की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैनफॉलोइंग है. अकेले फेसबुक पर उनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

कुछ समय पहले उन्होंने बंजी जंपिंग करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे 4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने स्मृति पोखराल के वीडियो को लाइक भी किया है. 

क्या है वायरल वीडियो में? 

नेपाली सिंगर स्मृति पोखराल ने 'बंजी जंपिंग का मजा, अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ' कैप्शन के साथ इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में वो ऊंचाई पर अपनी दोस्त के साथ खड़ी नजर आ रही हैं.

कमर में सेफ़्टी के साथ रस्सी बांधकर जंप करने से पहले वो थोड़ी डरी हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, कुछ ही सेकेंड में वो ऊंचाई से जंप लगा देती हैं. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 


कौन हैं स्मृति पोखराल? 

आपको बता दें कि 25 वर्षीय स्मृति पोखराल नेपाल की जानी-मानी हस्ती हैं. वो सिंगर, आर्टिस्ट, मॉडल, म्यूजिशियन आदि के तौर पर जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड भी जीते हैं.

स्मृति के कई म्यूजिक एल्बम बेहद हिट हुए हैं. उन्होंने कई नेपाली फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं. स्मृति पोखराल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. 

Advertisement
Advertisement