scorecardresearch
 

दुबई में सड़कों पर कुत्ता छोड़कर क्यों भाग रहे लोग? सामने आई परेशान करने वाली वजह

दुबई में रहने वाले दूसरे देशों के लोग अपने पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़कर भाग रहे हैं. वहीं कुछ लोग वेटनरी डॉक्टर को कॉल कर अपने स्वस्थ्य़ पेट्स को इच्छामृत्यु देने का रिक्वेस्ट कर रहे हैं. इन मामलों के पीछे एक परेशान करने वाली सच्चाई सामने आई है.

Advertisement
X
दुबई की सड़कों पर अचानक पालतू कुत्तों को छोड़ जा रहे हैं लोग (Photo - Pixabay)
दुबई की सड़कों पर अचानक पालतू कुत्तों को छोड़ जा रहे हैं लोग (Photo - Pixabay)

ईरान और यूएस-इजरायल के बीच चल रहे जंग में दुबई भी पिस रहा है. ईरान ने दुबई समेत यूएई के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं. ऐसे में दुबई में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी वजह काफी परेशान करने वाली है. दुबई में ईरान के हमले के बाद वहां की सड़कों पर लोग अपने पालतू  कुत्ते-बिल्लियों को छोड़ जा रहे हैं. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के हताश पशु चिकित्सकों को पालतू पशुओं के 'इच्छामृत्यु' के भी काफी अनुरोध आ रहे हैं. जबकि देश के कई पशु कल्याण सेंटर में मरने के लिए छोड़े गए जानवरों की संख्या बहुत अधिक हो गई है.

सोशल मीडिया पर ऐसे परेशान करने वाले फोटो वायरल हो रहे हैं जिनमें कुत्तों को बिजली के खंभों से बांधकर बिना किसी भोजन या पानी के छोड़ दिया गया है. द बार्किंग लॉट नाम की एक संस्था के वॉलेंटियर ने कहा कि कुछ पशु चिकित्सकों ने तो इस बात की पुष्टि भी की है कि मालिक स्वस्थ पालतू जानवरों को इच्छामृत्यु देने के लिए आ रहे हैं क्योंकि वे दुबई से पशुओं को ट्रांसफर करने में कागजी कार्रवाई में लगने वाले समय से बचना चाहते हैं. 

मिडिल ईस्ट से बाहर निकलने के लिए मची है अफरा-तफरी
देश से भागने की कोशिश कर रहे कई पालतू जानवरों के मालिकों ने कहा है कि वे अपने पालतू जानवरों को अपने साथ सीमा पार नहीं ले जा सकते, जिसका मतलब है कि कई जानवर रेगिस्तान में अपने हाल पर छोड़ दिए जाएंगे. मिडिल ईस्ट में अभी भी हजारों ब्रिटिश नागरिक फंसे हुए हैं, जिनमें से 100,000 से अधिक लोगों ने निकासी योजना के बीच विदेश कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इसमें उनके पालतू पशुओं का जिक्र नहीं है.

Advertisement

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों ब्रिटिश नागरिक जो दुबई में रह रहे हैं,  अपने प्यारे पालतू जानवरों को वहीं छोड़कर आने को मजबूर हैं. इस बीच लोग अपना सामान समेटकर अपने परिवार के लौटने का तो इंतजाम कर चुके हैं, लेकिन अपने पेट्स को वहीं सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं. 

अपने पालतू जानवरों को मरने के लिए छोड़ रहे हैं लोग
स्थानीय डॉग रिहाउसिंग समूह K9 फ्रेंड्स दुबई ने कहा कि छोड़े गए पालतू जानवरों के बारे में और अपने जानवरों को छोड़ने के इच्छुक मालिकों से आने वाली कॉलों की बढ़ती संख्या से वे हैरान हैं. दुबई सहित पूरे मिडिल ईस्ट में  ईरान और इजराइल द्वारा लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात में ठप होने से  पालतू जानवरों के संकट को और भी गंभीर बना दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement