scorecardresearch
 

ये क्या करके मानेंगे... अब बना दिया सिगरेट का पकौड़ा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स सिगरेट को बेसन में लपेटकर तलता हुआ दिखाई दे रहा है. मतलब, व्यूज के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार है.

Advertisement
X
शख्स ने सिगरेट का पकौड़ा बना दिया (Photo - Instgram/@aslamhossain2033)
शख्स ने सिगरेट का पकौड़ा बना दिया (Photo - Instgram/@aslamhossain2033)

इंटरनेट पर इन दिनों लोग कुछ भी शेयर करने से नहीं हिचकिचाते. क्योंकि, लोगों को बस किसी भी कीमत पर व्यूज चाहिए, भले ही उनका कंटेंट कितना भी बेतुका क्यों न हो. सिगरेट का पकौड़ा तलने का ऐसा की एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

आलू, प्याज, गोभी और बैंगन के पकौड़ों का तो आपने खूब लुत्फ उठाया होगा. क्या कभी सिगरेट का पकौड़ा खाया है. इंटरनेट पर लोग व्यूज के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं. अब  इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सिगरेट का पकौड़ा तलते दिखाई दे रहा है.  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aslamhossain2033 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक शख्स डिब्बे से तीन सिगरेट निकलता है, फिर उसे बेसन में लपेट कर कढ़ाई में गर्म हो रहे तेल में डाल देता है. शख्स बेसन में लिपटे सिगरेट को उलट-पलट कर बहुत ही अच्छे तरह से तल लेता है. फिर कढ़ाई से निकाल कर सिगरेट के पकौड़े को एक कटोरे में रख लेता है.

फिर शख्स सिगरेट के इन पकौड़े को तोड़-तोड़कर दिखाता है. अगर किसी ने शुरुआत से इस वीडियो को नहीं देखे तो कटोरे में रखे सिगरेट के करारे पकौड़े को देखकर धोखा खा जाए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल है 3 एयर होस्टेस का ये वीडियो, आ गए इतने मिलियन व्यूज!

इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा है - इस सिगरेट के पकौड़े का खाते हुए भी वीडियो डालो. एक यूजर ने लिखा है - ये फ्रेंच फ्राई नहीं, सिगरेट फ्राई है. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है - एक से बढ़कर एक कलाकार हैं.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement