scorecardresearch
 

यहां स्ट्रीट लाइट पर क्यों चढ़ रहे लोग? चर्चा में है यह अजीब ट्रेंड

चीन में इन दिनों लैंप पोस्ट पर चढ़ने का एक अजीबोगरीब ट्रेंड का क्रेज लोगों पर हावी हो गया. पुलिस ने लोगों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है. क्योंकि, इससे कई लोगों के लिए शारीरिक तौर पर खतरा पैदा हो जाता है.

Advertisement
X
लैंप पोस्ट पर चढ़ने का ट्रेंड चीन में हो रहा वायरल (Representational Photo - Pexels)
लैंप पोस्ट पर चढ़ने का ट्रेंड चीन में हो रहा वायरल (Representational Photo - Pexels)

इन दिनों चीन में लैंप पोस्ट पर लोगों को चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. यह एक तरह का ट्रेंड है जो काफी चर्चा में है. इसकी वजह से वहां की पुलिस भी परेशान हो चुकी है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि पोल पर चढ़ने का क्रेज एक तमाशा बन गया है, जिससे लोगों के घायल होने का खतरा है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट  के मुताबिक, यह एक सोशल मीडिया चैलेंज के तौर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें खिलाड़ियों को अक्सर बचाव की जरूरत पड़ती है. एक चीनी महिला ने हाल ही में वायरल हुए लैंप पोस्ट पर चढ़ने के चैलेंज की नकल करने की कोशिश की, जिसके चलते वह फंस गई और उसे बचाव के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.

पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत की रहने वाली सोंग (बदला हुआ नाम) नाम की महिला रात के खाने के बाद टहलने निकली थी, तभी उसने इस चैलेंज को आजमाने का फैसला किया. इस सेल्फ-रेस्क्यू चैलेंज में लोगों को एक लैंप पोस्ट के चारों ओर अपने पैर क्रॉस करके बैठना होता है और फिर खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश करनी होती है.

काफी खतरनाक है यह वायरल चैलेंज
यह सुनने में जितना आसान लग सकता है, उतने ही कई लोग यह जानकर हैरान रह गए हैं कि वे अपने पैरों को एक दूसरे से अलग नहीं कर सकते. यह चुनौती तब फनी सिचुएशन में बदल गई जब लोगों को खुद को बचाने के लिए परिवार वालों, राहगीरों, डिलीवरी एजेंटो और पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

Advertisement

सोंग के मामले में, जैसे-जैसे वह खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती गई, वह लैंप पोस्ट से और भी कसकर चिपकती गई. पुलिस थोड़ी देर में मौके पर पहुंची और उसे दिलासा देते हुए उसकी स्थिति को ठीक किया और फिर उसके पैरों को सीधा करने में मदद की.

इस चैलेंज में सफल होने वाले लोग धीरे-धीरे अपने शरीर को लैंप पोस्ट के चारों ओर घुमाते हैं, ताकि एक पैर को दूसरे से मुक्त करने के लिए सही स्थिति मिल सके. सोंग को बचाने में मदद करने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस चुनौती में सुरक्षा संबंधी छिपे हुए जोखिम हैं.

पुलिस ने इसे आजमाने से किया माना
उदाहरण के लिए, घुटने के जोड़ों को अत्यधिक लचीला होना चाहिए और पूरे शरीर का वजन सहन करने में सक्षम होना चाहिए, जिससे चोट लग सकती है. इसके अलावा, निचले अंगों में नसें लगातार संकुचित होती रहती हैं, जिससे सुन्नता, सूजन और यहां तक ​​कि निचले अंगों के टिश्यू डैमेज हो सकते हैं.

वहां की स्थानीय पुलिस ने लोगों को ऐसे चैलेंज परफॉर्म नहीं करने की सलाह दी.क्योंकि, ऐसा करने वाले लोगों को डिलीवरी राइडर्स, परिवार और राहगीरों को इसमें भाग लेने वाले लोगों को बचाना पड़ रहा है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि लोग खुद को ऐसे खतरे में न डालें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement