scorecardresearch
 

ब्राजील टीम को संदेश देने वाले वीडियो में रो पड़े चोटिल नेमार

ब्राजीली स्टार स्ट्राइकर नेमार रीढ की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते वर्ल्ड कप 2014 फाइनल में खेलने का सपना टूटने से काफी दुखी हैं, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनके साथी खिलाड़ी उनके बिना ही ट्रॉफी अपने नाम करेंगे.

Advertisement
X
नेमार
नेमार

ब्राजीली स्टार स्ट्राइकर नेमार रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते वर्ल्ड कप 2014 फाइनल में खेलने का सपना टूटने से काफी दुखी हैं, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनके साथी खिलाड़ी उनके बिना ही ट्रॉफी अपने नाम करेंगे.

कोलंबिया पर क्वार्टरफाइनल मैच में मिली जीत के दौरान नेमार को यह फ्रैक्चर हुआ था. इस सुपरस्टार ने शनिवार को टीम का कैंप छोड़ दिया और ब्राजीली फुटबाल महासंघ द्वारा जारी बयान में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'उन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने का मेरा सपना तोड़ दिया, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम बनने का सपना अभी खत्म नहीं हुआ है.'

नेमार की चोट सुर्खियों में बनी हुई है और फीफा ने घोषणा भी की कि वह कोलंबियाई डिफेंडर जुआन जुनिगा के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करेंगे जिन्होंने इस ब्राजीली स्टार की पीठ में घुटना मारा था. जुनिगा ने नेमार से माफी मांग ली लेकिन जोर देते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टार स्ट्राइकर को जानबूझकर चोटिल नहीं किया था.

नेमार ने ब्राजीली महासंघ द्वारा जारी वीडियो में कहा, 'जिंदगी चलती रहती है. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे साथी वह सबकुछ करेंगे जिससे हम चैंपियन बनने का अपना सपना पूरा कर सकें.' उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप फाइनल खेलना मेरा भी सपना था. यह इस बार पूरा नहीं होगा लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम इससे उबरकर चैंपियन बनकर जीत का जश्न मनाएंगे.'

Advertisement

ब्राजीली टीम ने इस 22 वर्षीय बार्सिलोना स्ट्राइकर को टेरेसापोलिस कैंप में भावुक विदाई दी जिन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा रियो डि जिनेरियो ले जाया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement