scorecardresearch
 

भालू के बच्चों के बीच हुई मुक्केबाजी...वीडियो हुआ वायरल

भालू के बच्चों के बीच मस्ती-मस्ती में लड़ाई हो गई. कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने एक दूसरे को मुक्के मारने शुरू कर दिये. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना अमेरिका के नेशनल पार्क की है.

Advertisement
X
Photograb video by @DrJoeHanson
Photograb video by @DrJoeHanson

  • भालू के बच्चों की हुई फाइटिंग
  • दोनों ने एक दूसरे को जड़े मुक्के

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि भालू के बच्चे पहले एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं फिर लड़ने लगते हैं. एक दूसरे को वो मुक्के मार रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

यह वीडियो अमेरिका के बिग बेंड नेशलन पार्क का है. इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा है कि 'इस महामारी के दौरान हुई सबसे बड़ी चीजों में से एक ये काले भालू कुश्ती है.' वीडियो देखने के बाद गारंटी है कि आपको भी यह वीडियो काफी अच्छा लगेगा. एक तरफ बच्चे लड़ रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ उनके माता-पिता उनकी लड़ाई को देख रहे थे.

Advertisement

कोरोना वायरस के चलते नेशनल पार्क को बंद रखा गया है. ऐसे में ये लॉज में आ जाते हैं. इस वीडियो को 28 जून को शेयर किया गया था. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. कई हजार लाइक्स और रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर पर यूजर इस मजेदार लड़ाई को बार-बार देख रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement