scorecardresearch
 

होली रंगीन है मगर महिलाओं के लिए नहीं...वृंदावन में होली खेलकर ऐसा क्यों बोली विदेशी महिला

वृंदावन में होली मनाने आई एक ऑस्ट्रियाई महिला ने दावा किया कि रंगों में मिले पत्थर उनकी आंख में लग गए, जिससे महीनों तक नजर धुंधली रही, हालांकि वह दोबारा शांत तरीके से होली मनाना चाहती हैं.

Advertisement
X
महिला का कहना है कि होली खेलते समय किसी ने रंग के साथ छोटे पत्थर उठाकर उनकी आंखों में फेंक दिए. ( Photo: Instagram/@breeandthelove)
महिला का कहना है कि होली खेलते समय किसी ने रंग के साथ छोटे पत्थर उठाकर उनकी आंखों में फेंक दिए. ( Photo: Instagram/@breeandthelove)

हर साल होली के मौके पर देश-विदेश से हजारों लोग वृंदावन और मथुरा पहुंचते हैं. यहां की होली दुनिया भर में मशहूर है और लोग रंग, भक्ति और उत्साह से भरे इस त्योहार को खुलकर एंजॉय करते हैं. कई लोगों के लिए यह अनुभव बेहद यादगार और सुखद होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह अनुभव खराब या दर्दनाक भी बन जाता है. ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रिया की एक महिला के साथ हुआ. वृंदावन में होली मनाने आई ब्रिता श्लागबॉयर का कहना है कि होली खेलते समय किसी ने रंग के साथ छोटे पत्थर उठाकर उनकी आंखों में फेंक दिए. इससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और कई दिनों बाद भी ठीक से साफ नजर नहीं आ रहा.

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
ब्रिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि शुरुआत में उनका दिन बहुत शानदार रहा. दोस्तों के साथ रंग खेलना, मंदिरों के दर्शन करना, सजी हुई गायों को देखना और पारंपरिक पेय भांग पीना सब कुछ रोमांचक था. माहौल मस्ती और उत्साह से भरा हुआ था. लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई. उनके मुताबिक, लोग लगातार उन पर रंग फेंक रहे थे. इसी दौरान किसी ने जमीन से रंग उठाया, जिसमें पत्थर भी मिले हुए थे, और वह सीधे उनकी आंखों में चला गया. उन्होंने तुरंत आंखें धो लीं, लेकिन कई दिनों बाद भी उनकी नजर पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई. 

पत्थर मिला रंग फेंकने से आंखें खराब
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वहां जिन लोगों से वह मिलीं, उनमें से कई बहुत अच्छे और दयालु थे. उन्होंने प्यार से और दोस्ताना अंदाज़ में उनके चेहरे पर रंग लगाते हुए “हैप्पी होली” कहा. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो सीधे चेहरे पर पत्थर मिला रंग फेंक रहे थे. उन्होंने कहा कि होली खुशी और प्यार का त्योहार है, इसे उसी भावना से मनाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि बाहर मौजूद लगभग 30 लोगों में उन्हें सिर्फ 1 महिला दिखी. उन्होंने इशारों में पूछा कि ऐसा क्यों होता है. महिला ने कहा कि वह अभी भी पिछली होली के अनुभव से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं, क्योंकि उनकी राइट आंख कई महीनों तक ठीक से नहीं देख पा रही थी. फिर भी, वह दोबारा होली मनाना चाहती हैं, लेकिन इस बार शांत तरीके से या किसी दूसरे शहर में. उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे कि सुरक्षित और बेहतर तरीके से होली कहां मनाई जा सकती है.

Advertisement

होली सुरक्षित तरीके से मनाएं
हालांकि उन्होंने होली को जादुई बताया, लेकिन यह भी कहा कि एक विदेशी महिला के लिए ऐसा अनुभव हमेशा आसान नहीं होता. उन्होंने सलाह दी कि अगर होली मनाएं तो सुरक्षित तरीके से मनाएं. सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद कई लोगों ने कहा कि सड़कों पर होली खेलने से बचना चाहिए और किसी सुरक्षित या निजी जगह पर ही त्योहार मनाना बेहतर होता है. कुछ लोगों ने यह भी बताया कि होली के दौरान नशे की वजह से कई बार लोग नियंत्रण खो देते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो सकती हैं.

tales.by.tamisha ने लिखा- हो सकता है कि आप सिर्फ फूड कलरिंग और पानी की तोपों से होली खेल सकें. फूड कलरिंग और पानी की तोपें होली खेलने का इससे कहीं ज़्यादा सुरक्षित तरीका है. पानी के गुब्बारे भी काम आ सकते हैं. पिछले साल, होली खेलते समय मेरा पूरा शरीर हफ्तों तक रंगों से सना रहा. मेरा सुझाव है कि भारत में इन रंगों से होली न खेलें. क्विनइसे ने लिखा- ये देखना बहुत असहज है, मेरा मन कर रहा है कि ये क्या हो रहा है, ये बहुत गलत लग रहा है, उसका हाथ उसके चेहरे पर है. vishu_ool ने लिखा- घटिया मानसिकता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement