scorecardresearch
 

अरबपति धोनी के रेलवे पर अभी भी बाकी हैं 4000 रुपये

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही करोड़ों रुपये कमा लिये हों लेकिन अभी भी उनका अपने पूर्व नियोक्ता रेलवे पर 4000 रुपये बकाया है जिसके साथ वह टिकट संग्राहक के रूप में काम करते थे.

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट कप्तान ने भले ही करोड़ों रुपये कमा लिये हों लेकिन अभी भी उनका अपने पूर्व नियोक्ता रेलवे पर 4000 रुपये बकाया है जिसके साथ वह टिकट संग्राहक के रूप में काम करते थे.

रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘4000 रुपये उसे अभी भी देना है और हम उसे इसके बारे में बतायेंगे.’ धोनी 2001 से 2004 के बीच खड़गपुर स्टेशन में टिकट संग्राहक का काम करते थे.

भारतीय टीम के जीतने के बाद धोनी की सेवाओं को याद करते हुए रेलवे को इस बकाया के बारे में पता चला.

खड़गपुर डिवीजन के तत्कालीन डिविजनल रेलवे मैनेजर ए के गांगुली ने धोनी की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें रेलवे में भर्ती किया था. अपने साथियों के बीच लोकप्रिय धोनी को टीम में शामिल करने के लिये स्थानीय टीमों में होड़ मची रहती थी.

Advertisement
Advertisement