scorecardresearch
 
रक्षा मंत्रालय ने BEML प्रमुख नटराजन को निलंबित किया

रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा मामले में सीबीआई की सिफारिश पर बीईएमएल प्रमुख वीआरएस नटराजन को निलंबित कर दिया. मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें 600 टाट्रा ट्रकों की खरीद से संबंधित एक सौदे को मंजूरी देने के लिए 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी.

Advertisement
X
वीआरएस नटराजन

रक्षा मंत्रालय की अनुमति के बिना जनरल वीके सिंह को मानहानि संबंधी नोटिस भिजवाने पर मंत्रालय ने बीईएमएल प्रमुख को कारण बताओ नोटिस भेजने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया है.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीतांशु कार ने बताया कि सरकार ने सीबीआई की इस सिफारिश के बाद बीईएमएल के मुख्य प्रबंध निदेशक को निलंबित कर दिया कि उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पद से दूर रखा जाना चाहिए. सीबीआई वर्तमान में नटराजन के खिलाफ विभिन्न आरोपों की जांच कर रही है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्य प्रबंध निदेशक का प्रभार बीईएमएल के सबसे वरिष्ठ संचालन निदेशक पी. द्वारकानाथ को सौंपा गया है.

Advertisement
Advertisement