थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना राजकन्या शुक्रवार को चार दिन के भारत दौरे पर जयपुर पहुंचीं. उनके आगमन को लेकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई, जहां सीआईएसएफ और राज्य पुलिस की संयुक्त निगरानी रही.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
राजकुमारी के विशेष विमान के उतरते ही हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से वीवीआईपी जोन में बदल दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आम लोगों द्वारा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक रही. उनका काफिला सीधे रामबाग पैलेस पहुंचा, जिसे पूरी तरह हाई-सिक्योरिटी होटल के रूप में तैयार किया गया था.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
राजकुमारी के प्रवास के दौरान उन्हें राजस्थान की प्रसिद्ध ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा से अवगत कराया जाएगा. शाही मेहमानों के स्वागत में विशेष राजस्थानी व्यंजन, लोक संगीत, गजरे-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है.(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
शहर में राजकुमारी का लक्जरी काफिला आकर्षण का केंद्र रहा. सुरक्षा वाहनों और विशेषज्ञ अधिकारियों से घिरे इस काफिले के लिए मार्ग पर पुलिस की विशेष तैनाती थी. ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किए गए. काफिले के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम भी मौजूद रही. पूरी यात्रा अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मानकों के अनुरूप संचालित की गई, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रही.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
ऐसे में लोगों की दिलचस्पी उनकी शख्सियत और राजकुमारी के जीवन के बारे में और बढ़ गई है. आइए बताते हैं उनके बारे में. थाईलैंड की राजकुमारी का जन्म 8 जनवरी 1987 को थाईलैंड के महा वजीरालोंगकोर्न (राजा राम दसवें) और उनकी पूर्व साथी सुजारिनी विवाचारावोंगसे के घर हुआ था.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
राजकुमारी ने House of SIRIVANNAVARI ब्रांड 2005 में शुरू किया, जो हाइ-एंड लक्जरी फैशन के लिए जाना जाता है. उन्होंने पेरिस में अपने डिज़ाइन पेश किए, जहां उनके कलेक्शन ने पारंपरिक थाई सिल्क और आधुनिक फैशन का सुंदर मेल दिखाया.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
2023 में उन्हें रॉयल थाई आर्मी में मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया, जहां वे रॉयल स्टेबल यूनिट की संरक्षक भी रहीं.राजकुमारी थाई सिल्क और स्थानीय वस्त्र कला को बचाने व विकसित करने में भी सक्रिय हैं.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
उन्होंने Chulalongkorn University से फैशन डिजाइन में गोल्ड मेडल और प्रथम श्रेणी की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने पेरिस के एक प्रतिष्ठित डिज़ाइन संस्थान में भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैशन तकनीकों और क्रिएटिव डिजाइनिंग में महारत विकसित की.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)
राजकुमारी सिर्फ शाही राजकुमारी नहीं हैं, बल्कि एक फैशन डिजाइनर, एथलीट, सेना अधिकारी और सांस्कृतिक संरक्षक भी हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उपलब्धियों के कारण वे थाईलैंड में एक प्रभावशाली सार्वजनिक हस्ती के रूप में मानी जाती हैं.
(Photo:Insta/@hrhsirivannavari)