प्यूडीपी के नाम से मशहूर यूट्यूब के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपनी गर्लफ्रेंड मार्जिया बिसगोन से शादी रचाई है. दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं. (Photo- Twitter)
2/5
फेलिक्स केजेलबर्ग उर्फ़ प्यूडीपी ने लंदन में एक शानदार समारोह में अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच शादी की. दोनों आठ साल से एक दुसरे को डेट कर रहे थे. वे दोनों चैटिंग के जरिए एक दुसरे से मिले थे. (Photo- Twitter)
3/5
प्यूडीपी ने लिखा, 'हमने शादी कर ली है. मैं बहुत ही खुश और लकी इंसान हूं कि मैं एक शानदार महिला के साथ अपना जीवन साझा करता हूं.' (Photo- Twitter)
Advertisement
4/5
वहीं मार्जिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कल, 19 अगस्त, ठीक 8 साल बाद जब हम मिले थे, उसी के दिन हमने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ शादी की है.' (Photo- Twitter)
5/5
बता दें कि स्वीडन के फेलिक्स केजेलबर्ग उर्फ़ प्यूडीपी ने इटली की रहने वाली मार्जिया को 2011 में डेट करना शुरू किया था. मार्जिया एक इंटरनेट सेलिब्रेटी हैं और फैशन डिजाइनर हैं. (Photo- Twitter)