स्वयं को 'कल्कि भगवान' कहने वाले विजय कुमार नायडू के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. 'कल्कि भगवान' और उसके लड़के कृष्णा के चार राज्यों के आश्रम इस रेड की जद में हैं. इनके आश्रम का जाल तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में फैला था जहां रेड चल रही है.