कश्मीर की डल झील इस समय और ज्यादा खूबसूरत दिख रही है. झील के चारों ओर
बर्फ जम गई है. लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर झील की तस्वीरें शेयर कर
रहे हैं.
Instagram/everydayindia
ये झील कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र रही है. कश्मीर जाने वाले लोग यहां घूमने जरूर पहुंचते हैं. गौरतलब है कि अभी कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर में 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक ठंड चरम पर होती है.
Instagram/overland.com.ua
खबरें आ रही हैं कि इस समय कश्मीर में माइनस में तापमान चल रहा है. नल, पानी के पाइपों तक में बर्फ जम गई है. प्रशासन ने बुजुर्ग और बच्चों को सुबह-शाम घर में रहने के लिए कहा है.
Instagram/insanekashmir
घाटी में बर्फीली हवाएं चल रही हैं. पहले भी ऐसा हुआ है जब डल लेक के कई भाग जम गए हाें. लोगों को ये नजारा काफी पसंद आता है. इस बार भी यहां भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है.
Instagram/darakshan369
चूंकि लेक के जमे भागों पर सूर्य की रोशनी मुश्किल से ही पहुंच पाती है, इसलिए इस बात का भी अंदेशा है कि जल्द ही बर्फ पूरे लेक में जम सकती है.
Instagram/raintreexpress
लेक में बर्फ जमने से शिकारा चलाने वालों को काफी दिक्कत होती है. पर चूंकि पर्यटक इस समय में बोट में सवारी करना चाहते हैं इसलिए वे हर हालत में बोट चलाने का प्रयास करते हैं.
Instagram/ksuheem
डल झील में इस शिकारा की तस्वीर देखकर भी लगता है कि वहां बर्फबारी के बाद नजारे कितने सुहावने हो गए हैं.
फोटो: रॉयटर्स
डल झील के किनारे जमी बर्फ. सुबह-शाम यहां ठंड कई गुना तक बढ़ जाती है.
बर्फबारी के दौरान डल झील कुछ ऐसी दिखाई देती है. ये नजारे देखने ही पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं.