scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला

शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 1/6
'मैं चाहता हूं कि अगले 32 घंटे में मेरे बेटे की मौत का बदला लिया जाए', शहीद सैनिक औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने ये मांग की है. गुरुवार को आतंकियों ने अगवा करके उनके बेटे की हत्या कर दी थी. उनका एक वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को उन्होंने एक जवान से कहा- 'यह मेरा अनुरोध है. आने वाले 32 घंटे में मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की मौत का तुम बदला लो. जो कश्मीर में लूट-मार कर रहा है, उसे मार दो. उसने मेरे बेटे को छीन लिया. मैं नहीं जानता कि तुम मुझे बचाते हो या राज्य हमें बचाता है. लेकिन हम कश्मीरी पीड़ित हैं.'
शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 2/6
हालांकि, अपने बेटे की मौत से दुखी पिता ने एक इंटरव्यू में लोगों को सेना में जाने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा- 'मेरा बेटा मर गया, लेकिन अगर सभी लोगों ने अपने बच्चों को सेना में भेजना छोड़ दिया तो फिर देश के लिए कौन लड़ेगा.'
शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 3/6
आपको बता दें कि औरंगजेब की मौत से ठीक पहले की तस्वीर भी सामने आई. तस्वीर को देखकर लग रहा है कि आतंकियों ने उन्हें बहुत टॉर्चर किया था. औरंगजेब के कपड़ों में मिट्टी लगी थी, जिससे लग रहा कि गोलियों से छलनी करने से पहले उन्हें आतंकियों ने पीटा भी था.
Advertisement
शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 4/6
जम्मू - कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के औरंगजेब फिलहाल शोपियां के शादीमार्ग स्थित 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे. आपको बता दें कि औरंगजेब के पिता भी सेना में थे और अब रिटायर हो चुके हैं. 
शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 5/6
औरंगजेब की शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है.  स्थानीय लोग औरंगजेब की शहादत को सलाम कर रहे हैं.
शहीद औरंगजेब के पिता बोले- 32 घंटे में चाहिए बेटे की मौत का बदला
  • 6/6
बताया जाता है कि औरंगजेब की हत्या से पहले आतंकियों से पूछताछ की थी. घाटी में आतंकियों के खिलाफ चलाए उन तमाम ऑपरेशंस के बारे में औरंगजेब से सवाल पूछे गए थे जिनमें वो शामिल थे.
Advertisement
Advertisement