scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

ना रोमांस, ना स्मोकिंग… एयरहोस्टेस ने बताया यूनिफॉर्म पहनते ही क्या-क्या हो जाता है बैन

यूनिफॉर्म में प्यार जताना सख्त मना
  • 1/8

फ्लाइट अटेंडेंट का काम ग्लैमर और ट्रैवल से भरा जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ाई से पालन किए जाने वाले कई नियम भी होते हैं. सोशल मीडिया पर बार्बी बैक नाम से मशहूर 33 वर्षीय बारबरा बैसिलिएरी ने अब ऐसे ही कई नियमों से पर्दा उठाया है.

(Representative Image: Pexels)

स्मोकिंग और वेपिंग पर पूरी रोक
  • 2/8

बारबरा बैसिलिएरी बताती हैं कि एयरलाइन यूनिफॉर्म में रहते हुए किसी भी तरह का पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन पूरी तरह बैन है. फ्लाइट अटेंडेंट्स को प्रोफेशनल इमेज बनाए रखनी होती है, इसलिए किस करना, गले लगना या किसी के साथ प्यार भरे जेस्चर करना नियमों के खिलाफ है. ऐसा करना तुरंत कार्रवाई का कारण बन सकता है.

(Representative Image: Pexels)

शराब का एक घूंट भी नहीं पी सकते
  • 3/8


यूनिफॉर्म में रहते हुए क्रू मेंबर्स को न सिगरेट पीने की अनुमति है और न ही वेप का इस्तेमाल करने की. बारबरा के अनुसार, एयरलाइन इसे प्रोफेशनल व्यवहार के खिलाफ मानती है. एयरपोर्ट, बोर्डिंग गेट या विमान कहीं भी स्मोकिंग की मनाही होती है. नियम तोड़ने पर कड़ी सजा या नौकरी पर असर पड़ सकता है.
(Representative Image: Pexels)

Advertisement
कॉफी-चाय भी नियमों के साथ
  • 4/8


फ्लाइट अटेंडेंट के लिए यूनिफॉर्म में रहते हुए शराब पीना बिल्कुल प्रतिबंधित है. बारबरा बताती हैं कि एयरलाइन इसे ‘स्ट्रिक्टली प्रोहिबिटेड’ मानती है. भले ही वे ऑफ-ड्यूटी हों, लेकिन जब तक यूनिफॉर्म पहनी है, शराब पीना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है. इससे सुरक्षा और अनुशासन दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

(Representative Image: Pexels)

गम चबाना भी गैर-पेशेवर माना जाता है
  • 5/8

यूनिफॉर्म में पानी तो पी सकते हैं, लेकिन कॉफी और चाय के नियम थोड़े सख्त हैं. बारबरा कहती हैं कि बोर्डिंग गेट पर बैठकर कॉफी पीना फ्लाइट अटेंडेंट्स को मना है. ऐसा इसलिए ताकि यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ के सामने प्रोफेशनल इमेज बनी रहे. एयरलाइन चाहती है कि क्रू हर समय अलर्ट और जिम्मेदार दिखे.

(Representative Image: Pexels)
 

पानी सर्व करते समय छुपाकर ले जाया जाता है
  • 6/8


यूनिफॉर्म में रहते हुए गम चबाना और बबल बनाना एयरलाइन के नियमों के खिलाफ है. बारबरा के अनुसार, गम चबाना दिखने में कैज़ुअल और लापरवाह लगता है. इससे यात्रियों पर खराब प्रभाव पड़ता है और क्रू की व्यक्तित्व छवि कमजोर दिखती है. इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट्स को पूरी शिफ्ट में ऐसे व्यवहार से बचना पड़ता है.

(Representative Image: Pexels)
 

पानी मांगने का सबसे अच्छा तरीका
  • 7/8


बारबरा की एक दिलचस्प 'वॉटर ट्रिक' ने लोगों का ध्यान खींचा. वह बताती हैं कि पानी को खुले में ले जाना क्रू मेंबर्स टालते हैं क्योंकि एक पैसेंजर को पानी मिलता देख बाकी यात्री भी तुरंत मांगना शुरू कर देते हैं. इससे सर्विस में देरी होती है. इसलिए वे अक्सर पानी वाले कप को छुपाकर ले जाती हैं.

(Representative Image: Pexels)
 

लो-कॉस्ट फ्लाइट्स में पानी भी चार्ज हो सकता है
  • 8/8

बारबरा यात्रियों को सलाह देती हैं कि पानी चाहिए तो कॉल-बटन दबाने के बजाय गैलरी में आएं और धीरे से रिक्वेस्ट करें. इससे क्रू को सर्विस जल्दी और आसान हो जाती है. लंबी उड़ानों में एक साथ कई लोगों को पानी देना मुश्किल और समय लेने वाला होता है, इसलिए यह तरीका दोनों के लिए सुविधाजनक है.

(Representative Image: Pexels)

Advertisement
Advertisement