Funny Video: ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan)सॉफ्ट ड्रिंक माउंटेन ड्यू (Mountain Dew) के कई एड में खतरनाक स्टंट करके जांबाजी का परिचय देते नजर आए हैं लेकिन इस बार तो हद ही कर दी. ऐड क्रिएटर्स कुछ ज्यादा ही क्रिएटिव हो गए और ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा से बाइक चलवा दी. इस एड से माउंटेन ड्यू कितनी बिकी ये तो अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन ऋतिक रोशन अच्छा ख़ासा ट्रोल जरूर हो गए और लोग हंस हंस कर लोटपोट. फिलहाल ये वीडियो टॉप ट्रेंडिंग वीडियो में ट्रेंड कर रहा है. आप भी देखिए ये मज़ेदार वीडियो.