scorecardresearch
 

Solo Trip Places for Women: अकेले घूमने का है मन? भारत की ये 5 जगहें महिलाओं के लिए हैं सबसे सेफ और खूबसूरत

Solo Trip Places for Women: अगर आप महिला हैं और अकेले घूमने का प्लान बना रही हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप नेचर, संस्कृति, शांति और एडवेंचर का मजा ले सकती हैं. खास बात यह है कि इन जगहों पर महिलाएं सोलो ट्रिप के दौरान खुद को सेफ और कंफर्टेबल फील कर सकती हैं.

Advertisement
X
पहाड़, शांति और खूबसूरत शहर… महिलाओं के लिए भारत की ये 5 जगहें सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट (Photo- Adobe Stock)
पहाड़, शांति और खूबसूरत शहर… महिलाओं के लिए भारत की ये 5 जगहें सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट (Photo- Adobe Stock)

Solo Trip Places for Women: आजकल सोलो ट्रिप का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है, खासकर महिलाओं के बीच. रोजाना की भागदौड़ से दूर खुद के साथ वक्त बिताने, नए लोगों से मिलने और नए एक्सपीरियंस के लिए सोलो ट्रैवल एक बेहतरीन तरीका बन गया है. भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां महिलाएं अकेले भी आराम से घूम सकती हैं.

चाहे आपको पहाड़ पसंद हो, शांति भरा माहौल चाहिए हो,धार्मिक जगहों पर जाना हो या फिर रंग-बिरंगे बाजारों में शॉपिंग करनी हो यहां हर तरह की जगह मिल जाती है. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाएं सेफ और कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं.

जयपुर
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है. यह शहर सिर्फ किले और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की मेहमाननवाजी के लिए भी मशहूर है. यहां का माहौल काफी फ्रेंडली है, इसलिए अकेले घूमने वाली महिलाओं को भी अच्छा और सेफ महसूस होता है. आप सिटी पैलेस और हवा महल जैसी मशहूर जगहों को आराम से देख सकते हैं. इसके अलावा जयपुर में कई ऐसे बुटीक होटल भी हैं जो खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

Advertisement

ऋषिकेश
ऋषिकेश एक बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है, जो खासकर सोलो ट्रैवल करने वालों को बहुत पसंद आती है. यहां का माहौल काफी सुकून भरा होता है और हर जगह योग और मेडिटेशन करने वाले लोग नजर आते हैं. गंगा नदी के किनारे बैठकर ध्यान करना या फिर रिवर राफ्टिंग का मजा लेना यहां का खास अनुभव होता है. यही वजह है कि अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए ऋषिकेश एक अच्छा और सेफ ट्रैवल डेस्टिनेशन माना जाता है.

मैसूर
मैसूर एक ऐसा शहर है जहां संस्कृति और शांति दोनों का सुंदर संगम देखने को मिलता है. यह शहर बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए यहां घूमना आसान रहता है. सुबह आप मैसूर पैलेस की खूबसूरती देख सकती हैं और शाम को देवराज मार्केट में रेशमी साड़ियां या चंदन से बनी चीजें खरीद सकती हैं. यहां के लोग भी काफी अच्छे और मददगार होते हैं, इसलिए पहली बार आने वाली महिलाएं भी यहां खुद को सेफ और कंफर्टेबल महसूस करती हैं.

वाराणसी
वाराणसी पहली बार में थोड़ा भीड़भाड़ वाला और अलग सा लग सकता है लेकिन यहां का अनुभव बहुत खास होता है. खासकर घाटों के आसपास का इलाका हमेशा लोगों से भरा रहता है और यहां एक अलग ही धार्मिक माहौल महसूस होता है. भीड़भाड़ होने की वजह से यह जगह अकेले  घूमने वाली महिलाओं के लिए भी सेफ होता है. शाम को गंगा आरती देखना या फिर किसी लोकल के साथ चाय पर बातचीत करना वाराणसी को और भी यादगार बना देता है.

Advertisement

उदयपुर
उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है और यह सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए बहुत खूबसूरत जगह मानी जाती है. यहां के महल, झीलें और शांत माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इस शहर में घूमना काफी आसान और सेफ माना जाता है. आप यहां पिचोला झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं और बागोर की हवेली में ट्रेडिशनल राजस्थानी डांस और म्यूजिक का आनंद भी ले सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement