scorecardresearch
 

गर्मियों की छुट्टियों में कर रहे हैं घूमने का प्लान? शिमला के पास ये हिल स्टेशन है परफेक्ट स्पॉट

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो शिमला के पास बसा मशोबरा आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. चलिए जानते हैं यहां घूमने की जगहें, सही समय और पूरा ट्रिप प्लान.

Advertisement
X
शिमला से सिर्फ 12 KM दूर ये हिल स्टेशन है (Photo: incredibleindia.gov.in)
शिमला से सिर्फ 12 KM दूर ये हिल स्टेशन है (Photo: incredibleindia.gov.in)

बच्चों की गर्मियां की छुट्टियां आते ही हर किसी का मन ठंडी और सुकून भरी जगह पर जाने का करता है. लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो हिमाचल का मशोबरा आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. शिमला के पास बसा यह छोटा सा टाउन अपनी ताजी हवा, हरे-भरे जंगलों और सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है. यहां ना ज्यादा भीड़ है और ना ही शोर-शराबा. यही वजह है कि मशोबरा तेजी से गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए लोगों की मनपसंद जगह बनता जा रहा है. 

दरअसल, मशोबरा में शिमला की तरह ज्यादा दुकाने नहीं है, जिसके चलते वहां घूमते वक्त भीड़ भाड़ बिल्कुल नहीं होती है. इसलिए इस छोटे से टाउन ने आज भी पुरानी सादगी और सुकूनभरे एहसास को संभाल कर रखा है. यहां के पहाड़ों के बीच चलती ताजी हवा, धीमी रफ्तार वाली जिंदगी और दूर तक फैले खूबसूरत नजारे उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो अपनी बिजी जिंदगी को कुछ दिन के लिए पीछे छोड़कर प्रकृति के करीब आना चाहते हैं. अगर आपको हरियाली के बीच घूमना, फोटोग्राफी करना या बस सुकून से बैठकर प्रकृति का आनंद लेना पसंद है, तो मशोबरा आपको एक यादगार अनुभव जरूर देगा. 

प्राकृतिक खूबसूरती से भरा है मशोबरा

मशोबरा चारों तरफ से ओक और देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहां का मौसम सालभर ठंडा रहता है. यहां आपको खूबसूरत वॉकिंग ट्रेल्स, सेब के बाग और ऐसे व्यू पॉइंट्स मिलेंगे, जहां से हिमालय की शानदार झलक देखने को मिलती है. यहां का शांत माहौल आपको प्रकृति को करीब से महसूस करने का मौका देगा, जिससे हर पल सुकून भरा जाएगा.

Advertisement
मशोबरा, हिमाचल प्रदेश (Photo: incredibleindia.gov.in)

मशोबरा में घूमने की जगहें

क्रेग्नानो नेचर पार्क (Craignano Nature Park)
क्रेग्नानो नेचर पार्क यहां की एक खूबसूरत और शांत जगह है, जो अपनी इटालियन स्टाइल डिजाइन के लिए जानी जाती है. यहां आप आराम से समय बिता सकते हैं.

रिजर्व फॉरेस्ट सैंक्चुअरी (Reserve Forest Sanctuary)
रिजर्व फॉरेस्ट सैंक्चुअरी एक जंगल है, जहां आपको कईं अलग तरह के पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं. नेचर वॉक के लिए यह जगह भी बेहतरीन है.

महासू पीक (Mahasu Peak)
यह मशोबरा की सबसे ऊंची जगहों में से एक है, जहां से आपको चारों तरफ के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए यह काफी पॉपुलर स्पॉट है.

मशोबरा जाने का सही टाइम

गर्मी (मार्च से जून)
इस दौरान मौसम बहुत सुहावना आरामदायक रहता है. घूमने-फिरने, नेचर वॉक करने और आउटडोर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए यह समय सबसे अच्छा माना जाता है.

बरसात (जुलाई से सितंबर)
बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है. हालांकि, कभी-कभी ज्यादा बारिश की वजह से ट्रैवल प्लान पर भी फर्क पड़ सकता है.

सर्दी (अक्टूबर से फरवरी)
अगर आपको बर्फबारी पसंद है, तो यह समय आपके लिए परफेक्ट है. इस दौरान मशोबरा बर्फ की चादर में ढककर बेहद खूबसूरत लगने लगता है.

Advertisement

कैसे पहुंचे मशोबरा?

सड़क मार्ग (By Road)
मशोबरा शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर है और सड़क के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां टैक्सी या प्राइवेट गाड़ी से सफर करना काफी आसान और सुविधाजनक है.

रेल मार्ग (By Rail)
सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला में है. वहां से आप टैक्सी या बस लेकर आसानी से मशोबरा पहुंच सकते हैं.

हवाई मार्ग (By Air)
मशोबरा के सबसे नजदीक जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट है. वहां से आगे का सफर सड़क रास्ते से पूरा किया जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement