सिलचर (Silchar) असम के दक्षिणी हिस्से में स्थित कछार जिले का मुख्यालय है और बराक घाटी का प्रमुख शहर माना जाता है. यह शहर बराक नदी के किनारे बसा है और क्षेत्र का प्रशासनिक, शैक्षणिक व व्यापारिक केंद्र है. ऐतिहासिक रूप से सिलचर का विकास ब्रिटिश काल में चाय उद्योग और नदी मार्ग व्यापार के कारण हुआ. आज भी यह आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए प्रमुख बाजार के रूप में काम करता है.
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सिलचर नगर क्षेत्र की आबादी लगभग 1.7 लाख थी. वर्तमान अनुमान के मुताबिक यह संख्या 2 लाख से अधिक हो चुकी है. यहां की जनसंख्या मिश्रित है, जिसमें मुख्य रूप से बंगाली भाषी लोग रहते हैं. इसके अलावा असमिया, हिंदी और मणिपुरी भाषाएं भी बोली जाती हैं. शहर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति है, साथ ही अन्य समुदाय भी निवास करते हैं.
सिलचर शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण है. यहां कई कॉलेज और संस्थान हैं, जिनमें असम विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर भी पास में स्थित है. चाय उद्योग, छोटे व्यापार, परिवहन और सेवा क्षेत्र यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. बराक घाटी के व्यापार का बड़ा हिस्सा यहीं से संचालित होता है.
सिलचर सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ा है. शहर में कुंभिरग्राम हवाई अड्डा (अब सिलचर एयरपोर्ट) क्षेत्र को गुवाहाटी और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है. राष्ट्रीय राजमार्ग भी इसे मणिपुर और मिजोरम से जोड़ते हैं, जिससे यह पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच एक अहम कड़ी बनता है.
सिलचर असम के दक्षिणी क्षेत्र का सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है, जिसकी पहचान बराक घाटी के दिल के रूप में की जाती है.
असम के एसटीएफ महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने कहा कि उन्हें दस दिन पहले ड्रग्स के आने की सूचना मिली थी. इसे पकड़ने के लिए एक टीम तैयार रखी गई थी. तीन दिन पहले यह खेप पड़ोसी राज्य से भेजी गई थी. ड्रग्स के असम में पहुंचने के बाद हमने सावधानीपूर्वक तस्कर का पीछा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर सिल्डोबी इलाके के पास पकड़ लिया.
पूर्वोत्तर के दिवंगत गायक जुबीन गर्ग का 53वां जन्मदिन सिलचर के दाई मैदान में बेहद खास अंदाज में मनाया गया. बराक वैली के हर कोने से आए दस हजार से ज्यादा संगीत प्रेमियों ने अपने प्रिय सिंगर को याद किया. केक कटने से लेकर आसमान में 53 दीप जलाने तक पूरा मैदान भावनाओं, संगीत और जश्न में डूबा रहा.
असम के कछार जिले में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां 28 साल की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. महिला ने पहले तो पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं, इसके बाद उसे मार डाला. मृतक इमरान हुसैन हाल ही में पंचायत अध्यक्ष बने थे. इस हत्याकांड का खुलासा वॉट्सएप चैट के जरिए हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सिलचर के एक निजी अस्पताल में बायोप्सी टेस्ट के नाम पर डॉक्टर ने मणिपुर के मरीज का गुप्तांग काट दिया. मरीज ने डॉक्टर पर बिना अनुमति के ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है. डॉक्टर से मिलने पर भी रोक लगा दी गई. पीड़ित ने गुंगुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है.
असम के सिलचर स्थित NIT में पढ़ने वाली एक बांग्लादेशी छात्रा संस्थान छोड़कर वापस अपने देश चली गई. क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी एक पोस्ट पर लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया था. इसके बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत की थी.
सिलचर के शिलांग पट्टी इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. 3-4 दमकल की गाड़ी भी पहुंची हैं. बताया जा रहा है वहां काफी सारे बच्चे भी फंसे हुए हैं. Computer Insititute में भयानक अग्निकांड के बाद इंस्टीट्यूट में आए छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे.
असम के सिलचर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग लग गई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. इंस्टीट्यूट में फंसे बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे. देखें ये वीडियो.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले असम की सिलचर दक्षिण सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: दिलीप कुमार सिंह)
मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल में रहने वाले कुलदीप ने साइकिल से 7,300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. पहले कुलदीप ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की. उसके बाद उन्होंने पोरबंदर से सिलचर तक का सफर साइकिल से पूरा किया. 10 सितंबर को यात्रा पूरी कर वह शहडोल पहुंचे तो उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया.