सलमान के 60वें बर्थडे का जश्न, पिता सलीम खान ने लूटी महफिल, चहकते दिखे भतीजे, Inside Photos

27 DEC 2025

Photo: Instagram @kakbina

27 दिसंबर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खास तारीख है, क्योंकि आज सलमान खान का बर्थडे है.

सलमान के बर्थडे का जश्न

Photo: Yogen Shah

सलमान 60 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने बर्थडे का जश्न बीती रात अपने फार्महाउस पर मनाया.

Photo: Yogen Shah

सलमान की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. अब दबंग खान के बर्थडे की इनसाइड फोटोज सामने आ गई हैं.   

Video: Social Media

एक्ट्रेस बीना काक भी सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं. उन्होंने पार्टी से कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram @kakbina

पहली तस्वीर में बीना काक बर्थडे बॉय सलमान संग पोज देती दिखीं. सलमान का चार्म देखते ही बनता है. 

Photo: Instagram @kakbina

एक फोटो में बीना काक, सलीम खान संग चिटचैट करती हुई दिखाई दीं. सांता कैप में सलीम खान बेहद क्यूट लगे.

Photo: Instagram @kakbina

बीना काक ने सलमान के भतीजों अरहान और निर्वान खान संग भी पोज दिए. एक्ट्रेस दबंग खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री संग भी नजर आईं. 

Photo: Instagram @kakbina

सलमान संग फोटो शेयर करते हुए बीना काक ने कैप्शन में लिखा- मेरे भाई जैसे बेटे को हैप्पी बर्थडे. आपके 60वें जन्मदिन पर आपके साथ सेलिब्रेट करके अच्छा लगा. 

Photo: Instagram @kakbina

तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान की 60वें बर्थडे पार्टी का जश्न कितना ग्रैंड था. 

Photo: Instagram @beingshera

Read Next