के. सुरेंद्रन (K. Surendran) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं. वे एक बार फिर अपने पारंपरिक चुनावी क्षेत्र, मंजेश्वरम सीट से 2026 चुनाव लड़ रहे हैं. उनका जन्म 10 मार्च 1970 को भारत के केरल राज्य के कोझिकोड जिले के उलीयरी में हुआ था. वे थिय्यार परिवार से तालल्लुक रखते हैं. थिय्यार केरल का सबसे बड़ा हिंदू समुदाय है.
उन्होंने कोझिकोड के जमोरिन गुरुवायुरप्पन कॉलेज से रसायन विज्ञान में B.Sc. की डिग्री हासिल की.
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत RSS की छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से की. अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान, उन्होंने कई पदों पर काम किया, जिनमें नॉर्थ मालाबार डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के निदेशक, देश सेवा सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष, नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के संस्थापक निदेशक मंडल सदस्य और नेहरू युवा केंद्र के सलाहकार मंडल सदस्य प्रमुख हैं.