हवाना (Havana), क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है, जो कैरिबियन सागर के तट पर बसा हुआ है. यह शहर सिर्फ राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र ही नहीं, बल्कि क्यूबा की आत्मा और पहचान का प्रतीक भी है. अपने रंग-बिरंगे मकानों, विंटेज कारों, जीवंत संगीत, औपनिवेशिक इमारतों और गर्मजोशी भरे लोगों के कारण हवाना दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है.
हवाना की स्थापना 1519 में स्पेनिश उपनिवेशवादियों द्वारा की गई थी. यह शहर जल्द ही एक प्रमुख बंदरगाह और व्यापारिक केंद्र बन गया. सदियों तक यह स्पेन और अन्य औपनिवेशिक शक्तियों के संघर्ष का केंद्र रहा. हवाना की गलियां आज भी औपनिवेशिक वास्तुकला की झलक पेश करती हैं, जो इसकी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती हैं.
ओल्ड हवाना (La Habana Vieja): यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित यह क्षेत्र हवाना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को समेटे हुए है. यहां की संकरी गलियां, बरोके शैली की इमारतें और सुंदर कैथेड्रल पर्यटकों को इतिहास में ले जाती हैं.
मालेकॉन (Malecón): यह समुद्र के किनारे बना हुआ आठ किलोमीटर लंबा सड़कमार्ग है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए सैर-सपाटे और बातचीत का पसंदीदा स्थान है.
कैपिटोलियो (El Capitolio): हवाना का यह प्रतिष्ठित भवन अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग से प्रेरित है और एक समय क्यूबा की संसद का मुख्यालय था.
रेवोल्यूशन स्क्वायर (Plaza de la Revolución): यह स्थल क्यूबा की क्रांति और फिदेल कास्त्रो की रैलियों से जुड़ा हुआ है. यहां चे ग्वेवारा और जोस मार्ती की विशाल मूर्तियाँ भी स्थित हैं.
हवाना की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है. क्यूबन संगीत की प्रसिद्ध शैलियां जैसे सोन, साल्सा, रंबा और जैज यहां के हर कोने में गूंजती हैं. यहां की सड़कों पर चलते हुए आप अक्सर स्थानीय संगीतकारों को लाइव परफॉर्म करते देख सकते हैं. हवाना का नाइटलाइफ भी बेहद जीवंत और रंगीन होता है.
अमेरिकी नौसेना का MQ-4C ट्राइटन ड्रोन 6 घंटे तक क्यूबा के पूरे दक्षिणी तट पर चक्कर लगाता रहा. इसने सैंटियागो डी क्यूबा और हवाना के आसपास भी घूमकर निगरानी की. ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्हें क्यूबा लेने का सम्मान मिलेगा. पेंटागन क्यूबा पर ऑपरेशन की प्लानिंग तेज कर रहा है. यह वही ड्रोन है जो वेनेजुएला रेड से पहले उड़ा था.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा की समाजवादी सरकार के खिलाफ जल्द कार्रवाई का संकेत दिया है. अमेरिकी प्रतिबंधों से देश में बिजली संकट गहरा गया है.
अचानक इस देश में ब्लैकआउट से हाहाकार, अंधेरे में डूबे देश के 1.1 करोड़ लोग.क्यूबा एक बार फिर बड़े बिजली संकट की चपेट में आ गया है. सोमवार यानि 16 मार्च को राजधानी हवाना समेत पूरे देश में अचानक ब्लैकआउट हो गया, जिससे करीब 1.1 करोड़ लोग प्रभावित हुए. कई घंटों तक बिजली ठप रहने से घरों, अस्पतालों और परिवहन सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा. क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, देश का पावर ग्रिड अचानक बंद हो गया, जिससे व्यापक स्तर पर बिजली सप्लाई बाधित हुई
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के गार्ड्स पर C-130 विमान से डायरेक्टेड एनर्जी वेपन का इस्तेमाल हुआ. ये ईयर ब्लीड सोनिक वेव था. जिससे गार्ड्स के कान से खून निकलने लगा. उल्टियां होने लगीं. लकवा आया. ये एक तरह का फ्यूचर वेपन है, जिसमें लेजर, हाइपरसोनिक मिसाइल, AI ड्रोन स्वॉर्म्स प्रमुख भी आते हैं.
क्यूबा की अर्थव्यवस्था वेनेजुएला के तेल पर निर्भर है. इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के तेल पर काफी हद तक निर्भर क्यूबा आर्थिक रूप से लगभग टूटने की कगार पर है.