scorecardresearch
 
Advertisement

गौरव गौतम

गौरव गौतम

गौरव गौतम

गौरव गौतम (Gaurav Gautam) हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के नेता और पलवल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उनको नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया. 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने पलवल सीट सीट से जीत हासिल की. 2024 में पलवल से विधायक चुने जाने के बाद 17 अक्टूबर 2024 को उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.

गौरव गौतम का जन्म 1988 में हरियाणा में हुआ. उनके पिता हरि प्रकाश गौतम हरियाणा सरकार के श्रम विभाग से जुड़े रहे हैं. उनकी माता रतन गौतम महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं.

गौरव गौतम ने पत्रकारिता में पीएचडी की है. राजनीति में आने से पहले उन्होंने संगठन और जनसंपर्क से जुड़े काम किए. वर्ष 2014 में उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के प्रतिनिधि के तौर पर काम किया.

इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं. उन्हें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में युवा मोर्चा से जुड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी दी गईं. राज्यसभा सांसद अनिल जैन को उनका राजनीतिक मार्गदर्शक बताया जाता है.वर्तमान में उनके पास युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार, खेल विभाग का स्वतंत्र प्रभार और कानून एवं विधायी विभाग का संबद्ध प्रभार है.
 

और पढ़ें
Follow गौरव गौतम on:

गौरव गौतम न्यूज़

Advertisement
Advertisement