गढ़चिरौली
गढ़चिरौली, भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है. गढ़चिरौली शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. इस जिले के पूर्व में महाराष्ट्र टेपर है, जिसके दक्षिण-पूर्व कोने पर गढ़चिरौली स्थित है. जिले के उत्तर में गोंदिया जिले, पूर्व में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले, दक्षिण में तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले और तेलंगाना के मंचेरियल और कोमाराम भीम जिले और पश्चिम में चंद्रपुर जिले हैं.
यह 26 अगस्त 1982 को चंद्रपुर जिले से गढ़चिरौली और सिरोंचा तालुकों को अलग करके बनाया गया था. जिला वर्तमान में रेड कॉरिडोर का हिस्सा है.
रक्षाबंधन के दिन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के दुर्गम कोईंदुल गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी की दर्दनाक तस्वीर सामने आई. जहां प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 26 वर्षीय गर्भवती छाया सुरेश नैताम को अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन बाढ़ के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़ के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी. प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर कांवड़ के सहारे बाढ़ का पानी पार कराया और फिर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जप्तलाई गांव स्थित आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से तीन नाबालिग छात्राओं की मौत हो गई. मृतकों की उम्र 8, 12 और 14 साल बताई गई है. वहीं 11 से 14 वर्ष की तीन अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के राणी खेडेगांव में सती नदी में नहाने गए चार बच्चों में तीन की डूबने से मौत हो गई. चौथे बच्चे ने ग्रामीणों को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी के नदी या अन्य जलस्रोतों के पास न जाने दें.
गढ़चिरौली के कुरखेडा तालुका में शनिवार को दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. सती नदी में नहाने पहुंचे चार बच्चों में तीन गहरे पानी में चले गए. चौथे बच्चे ने किसी तरह बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी, लेकिन बचाव की कोशिशों के बावजूद तीनों की जान नहीं बच सकी.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मछली पकड़ने गए चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में 55 वर्षीय एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. वहीं, जिले में एक अन्य घटना में बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर दो मालवाहक ट्रक पलट गए. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
गढ़चिरौली में डिप्टी कलेक्टर बनाने का झांसा देकर ठगी के सनसनीखेज मामले ने सबको झकझोर दिया है. शहीद के बेटे से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए गए, जिससे उसका परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया. सदमे में मां ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में 42 डिग्री तापमान के बीच बिजली व्यवस्था बचाने के लिए अनोखा कदम उठाया गया है. बिजली विभाग ने आल्लापल्ली स्थित 132 केवी उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफॉर्मर को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए दोनों ओर बड़े कूलर लगाए हैं. बढ़ती बिजली मांग और तेज गर्मी के कारण यह एहतियाती व्यवस्था लागू की गई.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिसका असर बिजली आपूर्ति तंत्र पर भी दिखने लगा है. तेज गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के कारण आल्लापल्ली स्थित 132 के.वी उपकेंद्र का मुख्य ट्रांसफॉर्मर तेजी से गर्म हो रहा था, जिससे तकनीकी खराबी और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया था. स्थिति को देखते हुए महावितरण ने एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए उसके दोनों ओर बड़े लोहे के कूलर लगा दिए.
गढ़चिरौली से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला की पैदल चलने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां 82 लाख रुपये के इनामी 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने DGP रश्मी शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इस वर्ष जिले में कुल 112 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नक्सली नेता भूपति समेत सात नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. इस मौके पर सरकार ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ़ अपनी बड़ी उपलब्धि बताया. इस घटनाक्रम को राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ़ अपनी नीति की सफलता के तौर पर देख रही है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान में सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां शीर्ष नक्सली कमांडर भूपति उर्फ सोनू ने अपने 60 साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. भूपति पर कई राज्यों में इनाम घोषित था.
सरेंडर करने के बाद वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता था और वह लंबे समय से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी करता था.
सीनियर नक्सली कमांडर मल्लाजोलु वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने अपने 60 कैडरों के साथ हथियार डाल दिए हैं. वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पोलितब्यूरो का सदस्य था.
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई जिलों में हालात खराब हैं. पुणे से लेकर गढ़चिरौली तक बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. गढ़चिरौली में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. पंढरपुर में भीमा नदी, जिसे चंद्रभागा कहा जाता है, पूरी तरह उफान पर है. पुणे जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भीमा और नीरा घाटियों में बाढ़ आ गई है. चंद्रभागा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने जिले के कुंसारी में लॉर्ड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद तेजी से समाप्त हो रहा है और अब जंगलों में कुछ गिने चुने नक्सली बचे हैं. उन्होंने बचे हुए नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की. गढ़चिरौली में एक फाइव एम टी पीए इंटिग्रेटेड स्टील प्लांट का भूमिपूजन किया गया है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में अहेरी डिपो से सिरोंचा जा रही बस का ब्रेक फेल हो गया, लेकिन ड्राइवर की तेज और समझदारी भरे फैसले से 81 यात्रियों की जान बच गई. नंदीगांव के पास ब्रेक फेल होते ही चालक ने सूझ-बूझ से बस को धीरे-धीरे रोककर बड़ा हादसा टाल दिया.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित आदिवासी गांव कटेझारी में स्वतंत्रता के पश्चात पहली बार सरकारी यात्री बस पहुंची, जिससे ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की. एक अधिकारी के अनुसार, "ये सिर्फ बस नहीं है तो यहाँ एक विकास का माध्यम है,"
पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ तीन स्थानों पर हुई और दो घंटे तक चली. पुलिस को रविवार दोपहर खुफिया सूचना मिली कि माओवादियों के भामरागढ़ दलम ने गढ़चिरौली के कवांडे में हाल ही में खुले फुट ओवरब्रिज के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक शिविर बनाया है
गढ़चिरौली में शुक्रवार को दो कट्टर माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें रामसु दुर्गू पोयम (55) और रमेश कुंजाम (25) शामिल हैं. रामसु पर 8 लाख रुपये का इनाम था और वह 30 वर्षों से सक्रिय था. आत्मसमर्पण के बाद दोनों को पुनर्वास के तहत 4.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.