scorecardresearch
 
Advertisement

ई. पी. जयराजन

ई. पी. जयराजन

ई. पी. जयराजन

ई. पी. जयराजन (E. P. Jayarajan) सीपीआईएस के वरिष्ठ नेता हैं.  जयराजन का राजनीतिक जीवन काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा है.  उन्होंने युवाओं के संगठन डीवाईएफआई के पहले अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. इसके अलावा वे पार्टी के अखबार ‘देशाभिमानी’ के जनरल मैनेजर भी रह चुके हैं. उन्होंने केरल करशका संघम के अध्यक्ष और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं.

वे 1991 से 1996 और फिर 2011 से 2021 तक केरल विधानसभा के सदस्य रहे. साल 2016 में पी विजयन के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने उद्योग और खेल मंत्री के रूप में शपथ ली. हालांकि, उसी साल परिवार के लोगों को सरकारी संस्थानों में पद देने के आरोपों के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. बाद में जांच एजेंसी ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी.

2022 से 2024 तक वे केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक भी रहे. अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण जयराजन केरल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नेता माने जाते हैं.

उनका जन्म 28 मई 1950 को केरल के कन्नूर जिले के इरिनावे गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बी. एम. कृष्णन नंबियार और माता का नाम ई. पी. पार्वती अम्मा था. उन्होंने प्री-डिग्री तक पढ़ाई की और इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. उनकी पत्नी का नाम पी. के. इंदिरा है और उनके दो बेटे हैं. वे कन्नूर के पप्पिनिस्सेरी में रहते हैं.

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement