सीटीआर निर्मलकुमार (CTR Nirmal Kumar) तमिलनाडु के नेता हैं. 2026 तमिलनाडु विधानसभी चुनाव में TVK ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. 10 मई 2026 को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य के मुख्यमंत्री बने. सीटीआर निर्मलकुमार विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने. इस चुनाव में उन्होंने TVK उम्मीदवार के रूप में तिरुपरनकुंद्रम सीट से जीत दर्ज की.
निर्मल कुमार का जन्म 27 जुलाई 1981 को मदुरै जिले के उसिलमपट्टी में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई विरुधुनगर और थेनी में पूरी की. इसके बाद चेन्नई के RMK इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. साथ ही उन्होंने बैंगलोर लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई और मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से क्रिमिनोलॉजी और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया.
राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से की, जहां 2019 से 2023 तक तमिलनाडु बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के प्रदेश अध्यक्ष रहे. मार्च 2023 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर AIADMK जॉइन की और वहां आईटी विंग में जिम्मेदारी निभाई.
इसके बाद 31 जनवरी 2025 को उन्होंने TVK का दामन थामा. पार्टी प्रमुख विजय की मौजूदगी में उन्हें पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया विभाग का डिप्टी जनरल सेक्रेटरी बनाया गया.