चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई की है. ईडी ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास सहित राज्य में 14 स्थानों पर छापेमारी की.
ईडी के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच राज्य में शराब वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के माध्यम से लगभग 2,161 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई थी. इस घोटाले में सरकारी अधिकारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों के नेटवर्क के शामिल होने का आरोप है. ईडी का दावा है कि इस अवैध धन का कुछ हिस्सा चैतन्य बघेल को भी मिला है.
ईडी की जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई के लिए चैतन्य बघेल से पूछताछ की जा सकती है.
कांग्रेस पार्टी से जुड़े चैतन्य फिलहाल बघेल परिवार की सब्जी की खेती की देखभाल कर रहे हैं. इससे पहले वे रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे.
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है. बिलासपुर हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 18 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह तब से न्यायिक हिरासत में थे.
छत्तीसगढ़ ACB/EOW ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसमें दावा किया गया है कि पूर्व सीएम के बेटे ने सिंडिकेट चलाकर ₹250 करोड़ का हिस्सा लिया और उसे रियल एस्टेट में निवेश किया. घोटाले की कुल राशि ₹3,500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है.
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ 7000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि चैतन्य ने 16.70 करोड़ रुपये की रकम मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अपनी रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश की.
सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी जांच से संबंधित मामले में पहले हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया. अदालत ने चैतन्य बघेल से कहा कि वह हालिया मनी लॉन्ड्रिंग जांच की कार्यवाही रद्द करने और दर्ज किए गए उनके सभी बयानों को रद्द करने की मांग वाली अपनी याचिका के साथ हाई कोर्ट जाएं.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. ईडी अब उनसे पूछताछ करेगी. आरोप है कि उन्होंने 1000 करोड़ रुपये की काली कमाई को हैंडल किया और 5 करोड़ की संपत्ति भी खरीदी.
Chattisgarh Liquor Scam में ED को मिली Former CM Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel की 14 दिन की Judicial Custody
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. चैतन्य को भिलाई स्थित उनके घर से शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया. आज उनका जन्मदिन भी है. गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी रोकने की कोशिश की.
चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब आज सुबह ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की. चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामल में हुई है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के 14 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी की गाड़ी पर पथराव का आरोप लगा है. दुर्ग के पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज की गई है. कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल पर 15-20 साथियों के साथ हमला करने का आरोप है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. इस दौरान 33 लाख रुपये बरामद हुए. बघेल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. उनका दावा है कि यह कार्रवाई उन्हें बदनाम करने के लिए की गई है. देखें वीडियो.