scorecardresearch
 
Advertisement

बुलो मंडल

बुलो मंडल

बुलो मंडल

बुलो मंडल बिहार से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. उनका पूरा नाम शैलेश कुमार (Shailesh Kumar Alias Bulo Mandal) है. 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनें. 7 मई 2026 को बिहार कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें बुलो मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली. वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं.

उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था. उस चुनाव में उन्होंने भागलपुर सीट पर जीत हासिल कर संसद तक अपनी पहुंच बनाई. हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार मंडल से हार का सामना करना पड़ा.

अगर उनके निजी जीवन की बात करें, तो शैलेश कुमार का जन्म 6 मई 1975 को बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल स्थित राघोपुर गांव में एक हिंदू गंगोता परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम उपेंद्र मंडल है. 

वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम वर्षा रानी है. उनके दो बच्चे भी हैं.

और पढ़ें
Follow बुलो मंडल on:
Advertisement
Advertisement