फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल ब्रांड बुगाती (Bugatti) की स्थापना 1909 में एटोर बुगाटी ने की थी. एटोर इटैलियन मूल के औद्योगिक डिजाइनर थे. इसका कारखाना और मुख्यालय मोल्सहेम, अलसैस में स्थित है. वर्तमान में यह केवल एक मॉडल बेचती है, जो चिरोन हाइपरकार है.
बुगाती चिरोन मूल रूप से 2016 के जिनेवा मोटर शो में थी और यह विजन ग्रैन टूरिज्मो पर आधारित है. दुनिया भर में चिरोन की केवल 500 यूनिट बनाई जाएंगी. पिछले पांच वर्षों में, बुगाती ने चिरोन के कई अलग-अलग वेरिएंट जैसे कि चिरोन स्पोर्ट, चिरोन पुर स्पोर्ट और चिरोन सुपर स्पोर्ट का अनावरण किया है. इसके अलावा चिरोन स्पोर्ट लेस लीजेंड्स ड्यू सिएल, चिरोन एडिशन नोयर, चिरोन सुपर स्पोर्ट 300+ और चिरोन स्पोर्ट 110 एएनएस सहित कई अन्य विशेष एडिशन मॉडल भी पेश किए जा रहे हैं.
जुलाई 2021 में, बुगाती ने क्रोएशिया स्थित इलेक्ट्रिक कार निर्माता रिमेक के साथ हाथ मिलाया. इस नए ब्रांड का मुख्यालय 2023 में खुलने वाला है और यह 200 मिलियन यूरो के निवेश के साथ एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है.
बुगाटी ऑटोमोबाइल में टाइप 35 ग्रैंड प्रिक्स कारें, टाइप 41 'रॉयल', टाइप 57 'अटलांटिक' और टाइप 55 स्पोर्ट्स कार शामिल हैं.
सऊदी अरब में बढ़ते तनाव और मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez की एक इंस्टाग्राम तस्वीर ने हलचल मचा दी. एक तरफ खौफ का माहौल, दूसरी तरफ 100 करोड़ की कार, करोड़ों की घड़ियां और महंगी अंगूठी... इस लग्जरी झलक ने लोगों को हैरान भी किया और सवाल भी खड़े किए.
Bugatti Tourbillon को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये अब तक की सबसे अनोखी बुगाटी कार है.
आज के समय में बिना एयर कंडिशन (AC) के कारों की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. एक समय ऐसा भी था जब खुली बॉडी वाली कारों का चलन था. लेकिन समय के साथ एयर कंडिशन की जरूरत महसूस हुई और कारों में भी AC का प्रयोग शुरू हुआ. जानिए कैसी थी दुनिया की पहली एयर कंडिशन कार और किसने बनाया था इसे-