scorecardresearch
 

क्या Xiaomi खत्म करने की तैयारी में है Mi ब्रांड? पढ़ें ये रिपोर्ट

Xiaomi Mi सीरीज को खत्म करने वाला है, इसकी जगह पर अब Xiaomi की ब्रांडिंग देखने को मिलेगा. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ऑफिशियल कुछ भी नहीं कहा है

Advertisement
X
Mi Logo
Mi Logo
स्टोरी हाइलाइट्स
  • Xiaomi अपने प्रोडक्ट्स से हटा सकती है Mi ब्रांडिंग
  • प्रीमियम सेग्मेंट के प्रोडक्ट Mi ब्रांड से आते हैं.

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi अपने Mi सीरीज के तहत प्रीमियम स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करता है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब Mi ब्रांडिंग खत्म करने वाली है. इसके बदले अब कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर Xiaomi की ब्रांडिंग करेगी. 

गौरतलब है कि कंपनी ने 10 अगस्त को चीन में Mi Mix लॉन्च किया है. बताया जा रहा है कि इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग कंपनी Xiaomi ब्रांडिंग के साथ करने वाली है. हालांकि ये क्लियर नहीं है कि कंपनी सिर्फ स्मार्टफोन से ही Mi ब्रांडिंग हटा रही है या फिर Mi सीरीज के टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी अब इसे हटाया जाएगा. 

पिछले 10 साल से कंपनी Mi ब्रांडिंग यूज कर रही है और अब अगर कंपनी इसे हटाती तो फैंस के लिए ये चौंकाने वाला होगा. बहरहाल Redmi ब्रांडिंग में किसी तरह का कोई बदलाव होने की खबर नहीं है. क्योंकि इसे हाल ही में कंपनी ने इंडिपेंडेंट ब्रांड बनाने का ऐलान किया है. 

XDA Developers की एक रिपोर्ट में कंपनी के लोगों के हवाले से कहा गया है कि आने वाले सभी प्रोडक्ट्स में अब Mi की जगह Xiaomi की ब्रांडिंग मिलेगी. Mi Mix 4 को भी Xiaomi Mix 4 कहाा जा रहा है. हालांकि Mi Pad 5 को क्या कहा जाएगा ये साफ नहीं है. 

Advertisement

शाओमी की तरफ से अभी  भी इस बारे में किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं आया है. इस वजह से ये क्लियर नहीं है कि ये फैसला कब लिया जाएगा. शाओमी से ही जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो भारत में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. 

अगले महीने यानी सितंबर के शुरूआत में कंपनी Redmi 10 Prime लॉन्च करेगी. इसके लिए कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है. दरअसल इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है और भारत में इसे कंपनी रीब्रांड करके लॉन्च करेगी.

इसके अलावा एक इवेंट में कंपनी Mi Band 6 लॉन्च करेगी और साथ ही MI Book Pro लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में कंपनी राउटर और दूसरे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement
Advertisement