scorecardresearch
 

Lava Blaze X जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर होगी सेल, जानिए डिटेल्स

Lava Blaze X Launch: लावा जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. हालांकि, ब्रांड ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं किया है. स्मार्टफोन की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं, जिनके मुताबिक ये फोन 64MP के डुअल रियर कैमरा के साथ आ सकता है.

Advertisement
X
Lava Blaze X जल्द होगा भारत में लॉन्च
Lava Blaze X जल्द होगा भारत में लॉन्च

देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया डिवाइस लॉन्च करने वाला है. कंपनी भारत में Lava Blaze X को लॉन्च करेगी. ब्रांड ने इसके डिजाइन की झलक दिखाई है. फोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है. कुछ दिनों पहले ही इस फोन की डिटेल लीक हुई थी. 

ब्रांड ने इस स्मार्टफोन का एक पोस्टर रिलीज किया है. फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ब्रांड इस फोन को कम बजट में लॉन्च कर सकता है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की खास बातें. 

Lava Blaze X में क्या होगा खास? 

टीजर इमेज में फोन का साइड पोर्शन दिख रहा है. इससे साफ है कि स्मार्टफोन स्लीक डिजाइन के साथ आएगा. इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है. कुछ दिनों पहले ही इस फोन की एक तस्वीर भी लीक हुई थी, जिसमें इसका डिजाइन साफ दिख रहा था. स्मार्टफोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Lava Prowatch ZN Review: देसी ब्रांड की 'गेमिंग' वाली स्मार्टवॉच , हफ्तों चलती है बैटरी लाइफ

टीजर में इस हैंडसेट को ब्लैक कलर में दिखाया गया है. उम्मीद है कि कंपनी इसे दूसरे कलर्स में भी लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव कर दी है. फोन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे साफ है कि इसमें कर्व्ड स्क्रीन और सर्कुलर कैमरा मिलेगा.

Advertisement

क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स? 

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्मार्टफोन 64MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. इसमें LED फ्लैश यूनिट सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा. इसके अलावा फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कयास हैं कि हमें इसमें भी MediaTek प्रोसेसर देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Lava Blaze Curve 5G review: कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला देसी फोन

लीक फोटो में फोन के रियर पैनल पर 5G का मार्क दिख रहा है, जिससे साफ है कि ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा. ब्रांड ने अभी इस फोन की लॉन्च डेट को रिवील नहीं किया है. उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फोन की दूसरी डिटेल्स भी शेयर करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement