iPhone दूसरे स्मार्टफोन्स के मुकाबले महंगे होते हैं. ये तो आप सब को पता होगा, लेकिन एक iPhone को लगभग 64 लाख रुपये में बेचा गया है. ऐसा नहीं है कि ये लेटेस्ट आईफोन है, क्योंकि जिस iPhone को इतने महंगे में बेचा गया है वो 2017 का मॉडल है.
iPhone X को ऐपल ने 2017 में लॉन्च किया था. इस आईफोन को एक शख्स ने 86,001 डॉलर्स (लगभग 63.96 लाख रुपये) में बेचा है. लेकिन क्यों? इसकी वजह दिलचस्प है.
iPhone में चार्जिंग के लिए लाइटनिंग पोर्ट दिया जाता है. इस बार उम्मीद थी कि कंपनी iPhone 13 के साथ USB Type C पोर्ट देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद एक इंजीनियर iPhone X में ही USB Type C पोर्ट लगा दिया और ये काम भी कर रहा है.
iPhone X में Type C पोर्ट लगाने के बाद उन्होंने इसे नीलामी के लिए eBay पर लगा दिया. iMore की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस iPhone X के लिए मैक्सिमम 86 हजार डॉलर की बोली लगाई गई है.
USB Type C वाले इस iPhone X को उन्होंने ऑक्शन के लिए 1 नवंबर को लगाया था. रिपोर्ट के मुताबिक धीरे धीरे लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और शुरुआत में इसके लिए 1600 डॉलर की बोली लगई और आखिरकार 86 हजार डॉलर तक देने के लिए शख्स तैयार हो गया.
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि 1 मिलियन डॉलर की बोली लगी है, लेकिन iMore के मुताबिक इसके लिए 86 हजार डॉलर की ही बोली लगाई गई है.
गौरतलब है कि Ken Pillonel नाम के एक शख्स ने iPhone X में USB Type C पोर्ट लगाया था. यानी आईफोन को पहली बार USB Type C चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है.
Ken Pillonel ने इसे USB Type C पोर्ट वाला दुनिया का पहला iPhone बताया था. लगया गया पोर्ट न सिर्फ चार्जिंग के लिए है बल्कि इससे डेटा भी ट्रांसफर हो सकता है.
Ken Pillonel के बारे में बात करें तो वो स्विस फेडर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रोबॉटिक के स्टूडेंट हैं और इसी स्ट्रीम में मास्टर्स कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें बताया था कि कैसे उन्होंने iPhone X में USB Type C पोर्ट लगा दिया है.