scorecardresearch
 

LG के तीन नए स्मार्टफोन्स हुए भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,490 रुपये, जानें खूबियां

LG W11, W31 और W31+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये भारत में W-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स हैं. LG W31 और W31+ एक जैसे हैं और इनमें केवल स्टोरेज का फर्क है.

Advertisement
X
LG W30 (Photo For Representation)
LG W30 (Photo For Representation)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • LG W11 की कीमत 9,490 रुपये रखी गई है
  • ये फोन्स नवंबर में ही उपलब्ध होंगे
  • LG W31 और W31+ में केवल स्टोरेज का फर्क है

LG W11, W31 और W31+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये भारत में W-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स हैं. LG W31 और W31+ एक जैसे हैं और इनमें केवल स्टोरेज का फर्क है.

भारत में LG W11 के 3GB/32GB वेरिएंट की कीमत 9,490 रुपये रखी गई है. वहीं, LG W31 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये और 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये रखी गई है. ये फोन्स नवंबर में ही मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे. फिलहाल LG ने रिलीज के लिए निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है.   

LG W11 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6.52-इंच HD+ फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने फोन में दिए गए प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है. इसके 32GB स्टोरेज को कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. LG W11 में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP वाइड एंगल कैमरा दिया गया है.

देखें: आजतक LIVE TV

वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और ये एंड्रॉयड 10 पर चलता है. इस फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है.

Advertisement

LG W31/W31+ के स्पेसिफिकेशन्स

इन दोनों ही डिवाइसेज में 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है और ये 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलते हैं. W31 में 64GB की स्टोरेज दी गई है. वहीं, W31+ की इंटरनल मेमोरी 128GB की है. दोनों ही फोन्स की मेमोरी को कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

इनकी बैटरी 4,000mAh की है. दोनों ही फोन्स के रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP वाइड एंगल कैमरा मौजूद हैं. इनके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. ये एंड्रॉयड 10 पर चलते हैं और LG W11 की ही तरह इनमें गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है.

 

Advertisement
Advertisement