scorecardresearch
 
Advertisement

RCB vs GUJARAT रोमांचक मैच की खास बातें

RCB vs GUJARAT रोमांचक मैच की खास बातें

आईपीएल-10 की दो फिसड्डी टीमें गुजरात लॉयंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मंगलवार को आमने -सामने थे.सुरेश रैना के लॉयंस ने जहां चार मैचों में एक जीत दर्ज की है वहीं, कोहली के चैलेंजर्स भी इस बार किसी को चैलेंज नहीं दे पा रहे हैं. टीम ने अभी तक पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरू की टीम ने अच्छी शुरुआत की. पिछले मैच से बाहर रहने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल को इस बार खेलने का मौका मिला तो इतिहास बना दिया. गेल ने 38 गेंदों में आतिशी अंदाज में 77 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान गेल ने 5 चौके व 7 बड़े छक्के लगाए. गेल ने कप्तान कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ मोड़ा. गेल ने अपनी इस पारी में इतिहास रचते हुए टी-20 में दस हजार रन पूरे किए. टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले गेल दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. गेल को बासिल थम्पी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.

Advertisement
Advertisement