टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इतिहास रचने के बाद जश्न मनाते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी.
वेस्टइंडीज के 137 रन के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 101 रन बनाकर ही आउट हो गई. इस तरह से वेस्टइंडीज ने यह मैच 36 रन से जीत लिया.
137 रन के लक्ष्य को डिफेंड करना वाकई बेहद मुश्किल है लेकिन वेस्ट इंडीज के बोलरों ने यह कर दिखाया.
इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि T20 में बैट्समैनों का दबदबा माना जाता है, जबकि फाइनल मैच में ज्यादातर बोलर हावी दिखे.
वेस्ट इंडीज की तरफ से सुनील नारायण ने 3.4 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
कप्तान सैमी ने 2 विकेट लिए. बद्री, रामपाल और सैमुअल्स को 1-1 विकेट मिला.
कुछ दिनों पहले स्पिनर सुनील नारायण को कप्तान सैमी ने अपना ट्रंप कार्ड कहा था.
फाइनल मैच में पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था.
श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 101 रन ही बना सकी. माहेला जयवर्द्धने ने सबसे अधिक 33 रन बनाए.
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच के पहले ओवर की पांचवीं ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज जॉन्सन चार्ल्स खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए. चार्ल्स को एंजेलो मैथ्यूज ने नुवान कुलासेकरा के हाथों कैच कराया.
हरफनमौला ड्वेन ब्रावो के रूप में वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा. ब्रावो को 19 रन के निजी योग मेंडिस ने पगबाधा आउट किया. ब्रावो ने सैमुएल्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े.
मार्लन सैमुएल्स ने सबसे अधिक 78 रन बनाए. सैमुएल्स ने अपनी पारी के दौरान 56 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाए.
केरॉन पोलार्ड कुछ खास नहीं कर सके और दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें मेंडिस की गेंद पर अकिला धनंजय ने कैच किया. हरफनमौला आंद्रे रसेल खाता भी नहीं खोल सके. उन्हें मेंडिस ने अपना चौथा शिकार बनाया.
यह मुकाबला क्रिस गेल बनाम श्रीलंका माना जा रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत के बाद 'सॉरी श्रीलंका! वर्ल्ड कप हम जीतेंगे' का बड़बोलापन दिखाने वाले गेल 16 गेंद पर केवल 3 रन बना पाये.
कप्तान डेरेन सैमी (26) और विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन (4) नाबाद लौटे. श्रीलंका की ओर से मेंडिस ने 4 विकेट झटके, जबकि मैथ्यूज और धनंजय की झोली में एक-एक विकेट गया.