नीदरलैंड्स की फुटबॉल लीग Dutch Eredivisie में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. फुटबॉल क्लब Vitesse Arnhem के फैंस जब NEC Nijmegen पर जीत दर्ज करने के बाद स्टैंड्स में जश्न मना रहे थे, तब पूरा स्टैंड ही नीचे आ गया. इस जश्न का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, गनीमत की बात ये है कि किसी भी फैन को कोई चोट नहीं आई.
Vitesse Arnhem ने इस मैच में 1-0 से जीत दर्ज की, जब टाइम खत्म होने के बाद फाइनल सीटी बजी तब फैंस अपने स्टैंड्स में खड़े हो गए. प्लेयर्स भी मैदान पर फैंस के साथ जश्न मना रहे थे, लेकिन तभी स्टैंड अचानक गिर गया. खास बात ये भी रही कि टूटे हुए स्टैंड पर भी फैंस झूमते नज़र आए.
De Vitesse-supporters zijn door het dolle heen na de zege in de derby, maar een deel van het uitvak in het Gofferstadion begeeft het... 🏟⚠️#necvit pic.twitter.com/CkhqWhakSO
— ESPN NL (@ESPNnl) October 17, 2021
Nijmegen के मेयर ने इस घटना के बाद दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ है लेकिन जो भी हुआ है वह अच्छा नहीं था. इस बारे में जांच बैठा दी गई है, ताकि स्टैंड्स पर घटी घटना में किसकी गलती थी वो पता लग सके.
Shocking moment a stand collapses under Vitesse Arnhem supporters in Dutch league pic.twitter.com/jHjTU3gkwU
— John Watson (@JohnWatsonSport) October 17, 2021
रविवार को हुए इस मुकाबले में जीत के बाद Vitesse इस लीग की टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. गुरुवार को Vitesse का मुकाबला अब Tottenham के साथ है, जो Europa Conference League का हिस्सा है.