आईपीएल में आज पुणे वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. 10 में से सिर्फ 4 मैच जीतने वाले सौरव गांगुली के वॉरियर्स के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है. एक और हार उन्हें सेमीफाइल की दौड़ से और दूर कर देगा. वहीं तमाम उतार चढाव के बावजूद मुंबई 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बना हुआ है