scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा से रूठी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में वह अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं. लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हुए. (Photo: AFP)
अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हुए. (Photo: AFP)

भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 15 फरवरी (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ खेला है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारतीय टीम को इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक ने चार गेंदो का सामना किया और उन्हें पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आउट किया.

रणनीतिक फैसले के तहत गेंदबाज़ी की शुरुआत करने उतरे सलमान अली आगा ने फ्लैट और स्टंप्स की ओर फिसलती गेंद डाली. गेंद इतनी छोटी नहीं थी कि उस पर पुल शॉट खेला जा सके, लेकिन अभिषेक शर्मा ने शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में उछल गई. मिड ऑन पर तैनात शाहीन आफरीदी ने बिना कोई गलती किए आसान सा कैच लपक लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

अभिषेक शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे पहले वह टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में शून्य पर पवेलियन लौटे थे. तब यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान ने उन्हें पवेलियन भेजा था. अभिषेक यूएसए के खिलाफ मुकाबले में बुखार होने के बावजूद खेले थे. फिर उन्हें पेट में संक्रमण हुआ, जिसके चलते वो नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे. अब फिट होकर उन्होंने प्लेइंग-11 में वापसी की.

Advertisement

अभिषेक शर्मा का ये पहला टी20 वर्ल्ड कप है, लेकिन वो अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं.  देखा जाए तो पिछली 6 टी20 इंटरनेशनल पारियों में से अभिषेक चार में डक पर आउट हुए हैं. अभिषेक किसी फुल मेम्बर (FM) टीम के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए. इससे पहले आशीष नेहरा और इमरुल कायेस ने ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. चौकाने वाली बात यह रही कि नेहरा और कायेस ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में एक भी रन नहीं बना सके.

टी20 विश्व कप में शुरुआती दो मैचों में डक (एफएम टीम):
आशीष नेहरा (भारत)
इमरुल कायस (बांग्लादेश)
अभिषेक शर्मा (भारत)

पिछले छह टी20I मैच (अभिषेक शर्मा)
0(1)
68*(20)
0(1)
30(16)
0(1)
0(4)

सलमान अली आगा का खुद गेंदबाजी की शुरुआत करने का फैसला पाकिस्तानी टीम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. विकेट लेने के बाद सलमान अली आगा ने तुरंत अपने एक साथी खिलाड़ी की ओर इशारा किया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह रणनीतिक सुझाव उसी खिलाड़ी का रहा होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement