England Super 8 Scenerio, T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2024 में ओमान और इंग्लैंड का मुकाबला एंटीगा में 13 जून को हुआ. इस मुकाबले में ओमान की टीम को इंग्लैंड ने महज 47 रनों पर समेट दिया.
इसके बाद रनचेज को महज 19 गेंदों में 2 विकेट खोकर पूरा कर लिया. खास बात यह रही कि इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं.
इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की 'साजिश' भी चकनाचूर हो गई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने नामीबिया को हराने के बाद कहा कि इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करना हमारे और शायद सभी के हित में होगा. ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप में अपराजित रहने के लिए नामीबिया के पहले पारी के स्कोर को केवल पांच ओवर और चार गेंदों में हासिल किया था.
वहीं, जोश हेजलुवड के बवाली बयान पर पैट कमिंस की सफाई आई है. कमिंस ने कहा ऑस्ट्रेलिया ने कभी भी इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर करने के लिए अपने नेट रन रेट में हेरफेर करने के बारे में नहीं सोचा, उनका मानना है कि ऐसी कोई भी रणनीति क्रिकेट की भावना के खिलाफ होगी. दरअसल, जोश हेजलुवड के बयान के बाद बवाल मच गया था.
जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने ओमान को जिस धाकड़ तरीके से हराया, उससे उसका स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का समीकरण वैसा नहीं रहा है. इससे पहले जोश हेजलवुड के बयान के बाद यह माना जा रहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के खिलाफ काफी करीबी अंतर से जीतता तो इंग्लैंड के बाहर होने की संभावना रहती.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
कमिंस बोले- जोश हेजलवुड ने किया मजाक...
इंग्लैंड-ओमान मैच के नतीजे से पहले सेंट लूसिया में पैट कमिंस ने कहा , 'मुझे लगता है कि जब आप मैदान पर उतरते हैं और खेलते हैं तो आप हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह शायद खेल भावना के खिलाफ है. मैं जोशी (जोश हेजलवुड) से बात कर रहा था, जिसने दूसरे दिन इस बारे में मजाक किया था, और मुझे लगता है कि इसे संदर्भ से थोड़ा अलग कर दिया गया.'
Pat Cummins says Australia won't be changing their approach despite England's #T20WorldCup predicament in their final Group B match against Scotland.
— cricket.com.au (@cricketcomau) June 14, 2024
Full story: https://t.co/N2dk3aTFjp pic.twitter.com/hnciwhEIVj
वहीं, इंग्लैंड के हेड कोच मैथ्यू मॉट का बयान भी इस मामले पर आया, जहां उन्होंने खुद भी माना कि जोश हेजलवुड का बयान मजाकिया रहा होगा, उनकी जुबान फिसल गई होगी.
मैच के रिजल्ट प्रभावित करने पर ICC लेती है ऐसा एक्शन
जोश हेजलवुड ने जिस तरह का बयान दिया और अगर वैसा वाकई हो जाता तो उनके कप्तान मिचेल मार्श पर प्रतिबंध लग सकता था. जोश हेजलवुड के कहे अनुसार कंगारू टीम करती तो कप्तान मार्श को तीन सुपर आठ मैचों में से दो के बैन किए जा सकते हैं. उन पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल पर 2.11 के तहत आरोप लगाया जा सकता था.
इसके तहत एक्शन तब लिया जाता है, जब कोई टीम जानबूझकर ICC इवेंट में पूल मैच हार जाती है, ताकि उस ICC इवेंट में अन्य टीमों की स्थिति को प्रभावित किया जा सके. कोड ऑफ कंडक्ट नेट रन रेट के अनुचित हेरफेर पर भी लागू हो सकता है, इसमें कप्तान को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. ऐसे में उस पर लेवल टू ऑफेंस (अपराध) का आरोप लगाया जाएगा.
अपराध की गंभीरता के आधार पर, इसमें न्यूनतम 50% मैच फीस का जुर्माना हो सकता है, जिसमें अधिकतम चार डिमेरिट अंक और दो निलंबन अंक हो सकते हैं. जो मार्श को ऑस्ट्रेलिया के पहले दो सुपर आठ मैचों से बाहर कर देगा.
इंग्लैंड की टीम कैसे कर सकती है सुपर 8 के लिए क्वालिफाई?
ओमान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 13 जून को ग्रुप बी मुकाबले में एंटीगा में रिकॉर्ड जीत दर्ज की. ऐसे में अब इंग्लैंड को अब अपने NRR के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. इंग्लैंड ने महज 3.1 ओवरों में 48 रन का टारगेट हासिल कर लिया. उनका NRR अब +3.081 है और स्कॉटलैंड के +2.164 से काफी आगे है.
इंग्लैंड को अब अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को हराकर उनका भला करे.
सुपर 8 में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड का समीकरण ज्यादा सीधा है. उन्हें उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड नामीबिया से हार जाए, वरना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका आखिरी मैच जीतना जरूरी हो जाएगा. दोनों में से किसी भी मैच में बारिश होने पर भी स्कॉटलैंड सुपर आठ में पहुंच जाएगा.

मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम टीम स्कोर
39- युगांडा बनाम वेस्टइंडीज, गुयाना, 2024
39- नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, चटगांव, 2014
44- नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
47- ओमान बनाम इंग्लैंड, नॉर्थ साउंड, 2024
55- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत (शेष गेंदों के हिसाब से)
101- इंग्लैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024
90- श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014
86- ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, नॉर्थ साउंड, 2024
82- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2021
81- भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021