scorecardresearch
 

Rohit Sharma Press Confernce: ‘तीसरे विश्वयुद्ध का काउंटडाउन’, रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अचानक आई आवाज

यूक्रेन और रूस के बीच जारी विवाद की हर जगह चर्चा है. मंगलवार को जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तब वहां भी इसका जिक्र हुआ. जानें क्या है पूरा मामला...

Advertisement
X
Rohit Sharma Press Conference
Rohit Sharma Press Conference
स्टोरी हाइलाइट्स
  • टी-20 सीरीज से पहले रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • पीसी में अचानक आई 'थर्ड वर्ल्ड वॉर' की आवाज़

Rohit Sharma Press Confernce: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन ग्राउंड में ये पूरी सीरीज़ खेली जानी है. इससे पहले मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) की और कई विषयों पर बात की. लेकिन रोहित शर्मा की इसी PC में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया, क्रिकेट की बात होते-होते अचानक बात तीसरे विश्वयुद्ध पर पहुंच गई. 

दरअसल, रोहित शर्मा जब वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे उस वक्त कई पत्रकार सवाल पूछ रहे थे. इसी बीच जब एक पत्रकार ने सवाल किया, उस वक्त अचानक बैकग्राउंड में आवाज़ आई ‘थर्ड वर्ल्डवॉर का काउंटडाउन, यूक्रेन के लिए 24 घंटे..’.


जब अचानक ये आवाज़ आई तो रोहित शर्मा भी हैरान रह गए और उसके बाद उनकी हंसी छूट गई. दरअसल, वर्चुअल मीटिंग में अचानक किसी के माइक से ये आवाज़ आई और हर किसी का ध्यान चला गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया. 

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद की वजह से दुनिया में हलचल मची हुई है. टीवी स्क्रीन से लेकर मोबाइल की स्क्रीन तक पर इसी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, ऐसे में अब इसी की एंट्री खेल तक भी कुछ इस तरह हो गई. 

अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात करें तो रोहित शर्मा ने एक बार फिर साफ किया है कि वह वर्ल्डकप को ध्यान में रखकर ही रणनीति पर फोकस कर रहे हैं. हालांकि, इस बार टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने कौन उतरेगा इस पर हर किसी की नज़र रहेगी. 

Advertisement

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर,  दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव.


 

Advertisement
Advertisement