scorecardresearch
 

Nepal Cricket Team Story: ये दिन आएगा नेपाल ने सोचा नहीं होगा, सिर्फ 5 साल में किया ये कारनामा... जानें इनसाइड स्टोरी

एशिया कप 2023 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, अफगान‍िस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के बारे में तो सभी जानते होंगे, लेकिन नेपाल की टीम के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी हैं. नेपाल की टीम कब वनडे क्रिकेट में कब आई? वनडे में उसका प्रदर्शन कैसा है? इसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे.

Advertisement
X
Nepal Debut in Asia Cup against Pakistan in Multan (Getty)
Nepal Debut in Asia Cup against Pakistan in Multan (Getty)

Nepal Cricket Team History: एशिया कप में पहली बार खेल रही नेपाल की टीम ने 2018 में इंटरनेशल क्रिकेट में कदम रखा था. नेपाल ने सिर्फ 5 साल में ही एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में एंट्री मार ली और ये उसके लिए एक बड़ी कामयाबी है. नेपाल की टीम ने सोचा भी नहीं होगा कि ये पल उसके लिए इतना जल्दी आएगा. इसके पीछे उसकी सालों की मेहनत हैं. नेपाल ने एशिया कप के क्वालिफायर्स के फाइनल में यूएई को हराकर एशिया कप 2023 में जगह बनाई. 

नई नवेली नेपाल की टीम एशिया कप 2023 में कई मजबूत टीम के साथ खेलती नजर आएगी. नेपाल ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान की टीम के साथ मौजूद है. इस टूर्नामेंट में नेपाल का पहला मैच आज (30 अगस्त) पाकिस्तान के खिलाफ है. इस मैच के बाद वह 4 सितम्बर को भारतीय टीम के खिलाफ खेलगी. नेपाल की टीम को भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के साथ खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. 

वर्ल्ड लेवल नेपाल की कब हुई एंट्री

नेपाल ने अगस्त 2018 में नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था. इस मुकाबले में उसको हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सीरीज के दूसरे ही मैच में नीदरलैंड्स को एक रन से पटखनी देकर वनडे क्रिकेट में जीत का खाता खोल दिया. इसके बाद से नेपाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बड़ी-बड़ी टीमों हराना शुरू कर दिया. 

Advertisement

यूएई, नीदरलैंड जैसी टीमों को हरा चुका नेपाल

नेपाल की टीम कई बड़ी टीमों को हरा चुकी हैं. उसने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच यूएई के साथ खेले हैं. 2018 से लेकर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें नेपाल ने यूएई को 9 मैचों में हार का स्वाद चखाया.

वहीं, दूसरी ओर यूएई ने हाल ही में 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था. इससे पता चलता है कि नेपाल इतनी भी हल्की टीम नहीं हैं, जितनी लोग उसको समझ रहे हैं. भारत और पाकिस्तान टीम को नेपाल के सामने संभलकर खेलना होगा नहीं तो वह इन दोनों टीमों की पार्टी खराब कर सकती हैं.  

Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूएई के अलावा नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड जैसी टीमों को भी नेपाल ने हराया हुआ है. नीदरलैंड के खिलाफ नेपाल ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत प्राप्त हुई. वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए 6 में से 3 मुकाबलों में नेपाल का पलड़ा भारी रहा. इसके अलावा नेपाल की टीम नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी और यूएसए के विरुद्ध भी जीत दर्ज कर चुकी हैं. 

Advertisement

वनडे में ओवरऑल प्रदर्शन 

नेपाल की टीम ने 57 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 30 मुकबालों में जीत और 25 हार प्राप्त हुई. वहीं एक मैच टाई पर खत्म हुआ और एक बेनतीजा रहा. 

वनडे में नेपाल के प्लेयर्स का प्रदर्शन

वनडे क्रिकेट में नेपाल की तरफ से कप्तान रोहित पौडेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रोहित के नाम पर 52 मैचों में 31.93 के एवरेज से 1469 रन दर्ज हैं. इनके बाद आसिफ शेख और कुशल भुरतेल है, जिन्होंने अबतक 41 और 44 मैचों में क्रमश: 1187 एवं 986 रन स्कोर किए हैं.

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर संदीप लामिछाने ने 49 मैचों में 17.25 के एवरेज से 111 विकेट लिए हैं. जबकि करण केसी ने 46 मुकाबलों में 73 और सोमपाल कामी ने 47 मैचों में 63 विकेट चटकाए हैं. 

Input: Anirudh Panwar

 

Advertisement
Advertisement