scorecardresearch
 

IPL 2026: गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को मिला 25 लाख का इनाम, जानें पूरा माजरा

असम क्रिकेट एसोसिएशन ने गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को लगातार बारिश के बावजूद शानदार पिच और आउटफील्ड बनाए रखने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया. बारिश से प्रभावित मैचों के बावजूद मैदान तैयार रखने में उनकी अहम भूमिका रही.

Advertisement
X
गुवाहाटी में बारिश के चलते कई मैचों पर असर पड़ा, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने शानदार काम किया (Photo: ITG)
गुवाहाटी में बारिश के चलते कई मैचों पर असर पड़ा, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने शानदार काम किया (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 के जारी रोमांच के बीच असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने बारसापारा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है. ये इनाम लगातार बारिश के बीच भी शानदार तरीके से पिच और आउटफील्ड तैयार रखने के लिए दिया गया है.

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीनों होम मैचों के दौरान बारिश ने बार-बार खलल डाला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 11-11 ओवर का करना पड़ा, जबकि आरसीबी और सीएसके के खिलाफ मुकाबले भी मौसम से प्रभावित रहे. इसके बावजूद ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को मैच के लिए पूरी तरह तैयार रखा और खेल बिना बड़े देरी के हो सका.

ACA ने अपने बयान में कहा कि मुश्किल मौसम के बावजूद क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ ने बेहतरीन काम किया. उनके प्रयासों की वजह से मैच सुचारु रूप से हो पाए और गुवाहाटी के इस मैदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई.

यह भी पढ़ें: बल्ला नहीं 'बुलडोजर' लेकर चल रहे वैभव सूर्यवंशी... IPL में 19 गेंदबाज सामने आए, सिर्फ 4 ही रोक पाए

इस सीजन में गुवाहाटी, राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड बना था, क्योंकि जयपुर में स्टेडियम के रेनोवेशन का काम चल रहा है. अब गुवाहाटी के मैच खत्म होने के बाद टीम 25 अप्रैल से अपने असली होम ग्राउंड सवाई मान सिंह में वापसी करेगी.

Advertisement

जयपुर स्टेडियम में हुए कई बदलाव

जयपुर के इस स्टेडियम में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. इसमें नए स्टैंड, लिफ्ट, LED फ्लडलाइट्स और मॉडर्न ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं. फैंस के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे यह मैदान IPL 2026 के बाकी मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है.

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. टीम ने अपने चारों मैच जीते हैं और कप्तान रियान पराग की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन कर रही है. अब टीम 13 अप्रैल को हैदराबाद से भिड़ेगी. सनराइजर्स हैदराबाद की हालत उतनी अच्छी नहीं है. टीम 4 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement