Team India India vs South Africa World Cup 2023 LIVE Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई. अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे. विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट विश्व कप में अब तक 6 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका और भारत ने 3-3 मुकाबले जीते हैं. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 91 मैचों में से भारत ने 38 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे.
वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को फरवरी 2010 के ग्वालियर और अप्रैल 2003 के ढाका मैच में बराबर 153 रनों से हराया था. इस बार भारतीय टीम ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 243 रनों के अंतर से शिकस्त दी.
Jadeja shines in Kolkata & how 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
The joy of taking 5 wickets in World Cup match 😃#TeamIndia register their 8th consecutive win in #CWC23 👏👏#MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/cd2HfMEfhy
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई और 243 रनों से मैच गंवा दिया. अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.
The Indian juggernaut rolls on in Kolkata 🔥#CWC23 | #INDvSA 📝: https://t.co/a4PZYqmQxY pic.twitter.com/IqQDYPEE7z
— ICC (@ICC) November 5, 2023
साउथ अफ्रीका ने 79 रनों पर 8वां विकेट गंवा दिया है. यह झटका कुलदीप यादव ने दिया. उन्होंने मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया. इसके अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने अपने 5 विकेट पूरे किए और अफ्रीका को 9वां झटका दिया. जडेजा ने कगिसो रबाडा को खुद ही कैच लेकर आउट किया.
रवींद्र जडेजा ने 67 के स्कोर पर साउथ अफ्रीकी टीम को 7वां बड़ा झटका दिया. जडेजा ने केशव महाराज को अपना शिकार बनाया और क्लीन बोल्ड किया. केशव 7 रन ही बना सके.
साउथ अफ्रीका ने 59 रनों पर छठा विकेट गंवा दिया है. इस बार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया. मिलर 11 रन ही बना सके.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय गेंदबाजों का जादू चला है. उन्होंने 40 रनों पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम समेट दी. पहले 40 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन को LBW आउट कर चौथा झटका दिया. इसके बाद इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने रसी वेन डेर डुसेन को LBW आउट कर आधी टीम समेट दी.
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. एडेन मार्करम को मोहम्मद शमी ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर्स में तीन विकेट पर 35 रन है. रस्सी वैन डर डुसेन 9 और हेनरिक क्लासेन 0 रन पर खेल रहे हैं.
साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया. बावुमा 11 रन बना पाए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 8.3 ओवरों में दो विकेट पर 22 रन है. रस्सी वैन डर डुसेन का साथ देने एडेन मार्करम उतरे हैं.
CASTLED!
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Temba Bavuma departs as Ravindra Jadeja creates an impact straightaway 😎
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/GYz7kHQpDc
आठ ओवर्स के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है. टेम्बा बावुमा 11 और रस्सी वैन डर डुसेन 4 रन पर खेल रहे हैं.
भारत ने साउथ अफ्रीका का पहला विकेट झटक लिया है. मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया. डिकॉक ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवरों में एक विकेट पर छह रन है. टेम्बा बावुमा और रस्सी वैन डर डुसेन क्रीज पर हैं.
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्विंटन डिकॉक और टेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं. भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका.
भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का टारगेट दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाए. विराट कोहली ने 121 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए. कोहली ने 10 चौके लगाए. वहीं श्रेयस ने चार चौके और एक सिक्स लगाया. कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रोहित शर्मा ने 40 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया.
Innings break!
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
An excellent batting display from #TeamIndia as we set a 🎯 of 3⃣2⃣7⃣
Over to our bowlers 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/Fje5l3x3sj
किंग कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर ऐतिहासिक शतक लगा दिया है. विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 49वां शतक रहा. कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. कोहली ने 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. 49 ओवरों में भारत का स्कोर पांच विकेट पर 309 रन है.
Virat Kohli equals the legendary Sachin Tendulkar on his birthday!
— ICC (@ICC) November 5, 2023
He is now the joint-highest century-maker in ODI cricket 👊@mastercardindia Milestones 🏏#CWC23 | #INDvSA pic.twitter.com/zOvs7V8TEM
वनडे में सर्वाधिक शतक
49 विराट कोहली (277 पारी)
49 सचिन तेंदुलकर (452 पारी)
31 रोहित शर्मा (251 पारी)
30 रिकी पोंटिंग (365 पारी)
28 सनथ जयसूर्या (433 पारी)
भारत को 5वां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव को तबरेज शम्सी ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट किया. भारत का स्कोर पांच विकेट पर 286 रन है. विराट कोहली 92 रन पर खेल रहे हैं.
केएल राहुल आउट बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए हैं. केएल राहुल को मार्को जानसेन ने रस्सी वैन डर डुसेन के हाथों कैच आउट कराया. राहुल ने 17 गेंदों पर 8 रन बनाए. भारत का स्कोर 43 ओवरों में चार विकेट पर 253 रन है. सूर्यकुमार यादव 4 और विराट कोहली 78 रन पर खेल रहे हैं.
41 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 243 रन है. विराट कोहली 77 और केएल राहुल 7 रन पर खेल रहे हैं. कोहली ने 97 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए हैं.
श्रेयस अय्यर77 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रेयस को लुंगी एनिगडी ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया. श्रेयस ने 87 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए. कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी हुई. विराट कोहली 68 और केएल राहुल 0 रन पर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 37 ओवर्स में तीन विकेट पर 227 रन है.
7⃣7⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
8⃣7⃣ Balls
7⃣ Fours
2⃣ Sixes
That was one fine knock from Shreyas Iyer! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/6oWFoYnJuD
33.1 ओवरों में भारत के 200 रन पूरे हो चुके हैं. विराट कोहली 56 और श्रेयस अय्यर 63 रन पर खेल रहे हैं.
श्रेयस अय्यर ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. श्रेयस ने 64 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की है. इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक सिक्स लगाया है.
2⃣nd FIFTY on the trot for Shreyas Iyer! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/lh3LHcC3eL
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कोहली ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. भारत का स्कोर 29 ओवर्स में दो विकेट पर 170 रन है. श्रेयस अय्यर 39 रन पर खेल रहे हैं.
25 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 143 रन है. विराट कोहली ने 56 गेंदों पर 42 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. वहीं श्रेयस अय्यर ने दो चौके की मदद से 46 गेंदों पर 24 रन बनाए हैं.
HALF-CENTURY partnership between Virat Kohli & Shreyas Iyer 👌 👌#TeamIndia move closer to the 150-run mark.
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/pDMpQfsBhF
19 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 121 रन है. विराट कोहली 36 और श्रेयस अय्यर 11 रन पर खेल रहे हैं. कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए हैं.
13.2 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन है. विराट कोहली 22 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर खेल रहे हैं.
1⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia after 13.1 overs.
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Virat Kohli batting on 22.
Shreyas Iyer unbeaten on 4.
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/IW57LfOfbG
भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है. केशव महाराज ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. गिल ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहा. 11 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन है. विराट 19 और श्रेयस अय्यर 1 रन पर खेल रहे हैं.
भारतीय पारी में 10 ओवर्स का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने एक विकेट पर 91 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 23 और विराट कोहली 18 रन पर खेल रहे हैं.
भारत का पहला विकेट गिर चुका है. कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हुए हैं. रोहित को कगिसो रबाडा ने कप्तान टेम्बा बावुमा के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 24 गेंदों की पारी में 6 चौके और दो सिक्स लगाया. अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं. 6 ओवर्स के बाद भारत- 62/1
भारत का स्कोर 5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 61 रन है. रोहित शर्मा ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए हैं. वहीं शुभमन गिल तीन चौके की सहायता से 12 रन पर खेल रहे हैं.
5⃣0⃣-run stand! 🤝#TeamIndia off to a flying start, courtesy captain Rohit Sharma & Shubman Gill 👏 👏
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/ddzwH4bf0N
तीन ओवर्स के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है. शुभमन गिल 15 और रोहित शर्मा 12 रन पर खेल रहे हैं.
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर है. साउथ अफ्रीका की ओर से पहला ओवर लुंगी एनिगडी ने किया है. पहले ओवर के बाद भारत- 5/0
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.
भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia win the toss and elect to bat first in Kolkata 👌
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/iastFYWeDi#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/gvh49Yl6gi
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं साउथ अफ्रीका ने गेराल्ड कोएत्जी की जगह तबरेज शम्सी को शामिल किया है.
इस मैच के लिए कोलकाता पुलिस के 4000 जवानों को तैनात किया गया है. कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी मुरलीधर शर्मा पूरी सुरक्षा और निगरानी के प्रभारी हैं. ईडन गार्डन के प्रत्येक ब्लॉक पर एक आईपीएस लेवल के अधिकारी को तैनात किया गया है. भीड़ पर निगरानी के लिए 8 वॉच टावर बनाए गए हैं. किसी भी प्रकार की सहायता या पूछताछ के लिए 10 पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं.
लगातार 7 मैच जीत चुकी रोहित एंड कंपनी को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है. टीम इंडिया ने हर विभाग में एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया है. चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रनों पर 3 विकेट गंवाना हो या इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 9 विकेट पर 229 रनों के साधारण स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करना हो. अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने कितना टिक पाती है.
1. कोहली अगर इस मुकाबले में शतक बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह वनडे मैचों सबसे ज्यादा शतक 49 शतक लगाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
2. विराट कोहली यदि शतक लगाते हैं तो वह जन्मदिन पर वनडे इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय होंगे. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ही ऐसा कर पाए थे.
3. विराट कोहली इस मैच के दौरान 61 रन बनाते हैं तो वह कुमार संगकारा को पछाड़ देंगे. विश्व कप में कुमार संगकारा ने 1,532 रन बनाए थे. वहीं विराट कोहली के नाम विश्व कप में अबतक 1,472 रन दर्ज हैं. विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के पास है. सचिन ने 2278 रन बनाए थे.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने लगातार सात मैच जीते है. अब भारतीय टीम आज (5 नवंबर) साउथ अफ्रीका का सामना करने जा रही है. भारत-साउथ के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा.
A perfect catch-up ahead of #INDvSA 😃👌#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue pic.twitter.com/jwv1y0sI8Y
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023