भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट गंवाकर 385 रन बनाए हैं. सेनुरन मुथुसामी (12 रन) और केशव महाराज (3 रन) क्रीज पर हैं.
दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 117 रन पीछे है. दिन का खेल खत्म होने तक सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज तीन रन बना चुके थे. दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है. एल्गर ने 160 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए.
डि कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा ने दो सफलताएं अर्जित कीं. ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया.
विशाल स्कोर के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में दिखे. 14 के कुल स्कोर पर अश्विन ने एडेन मार्करम (5) को बोल्ड कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई. थेयुनिस डे ब्रूइन ने चार रनों का योगदान दिया और 31 के कुल स्कोर पर अश्विन का दूसरा शिकार बने. तीन रन बाद जडेजा ने डेन पीट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीका को मुसीबत में डाल दिया. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 39 रनों पर ही चटका दिए थे.
उप-कप्तान टेम्बा बावूमा 18 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. बावूमा को अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने जाल में फंसाया और दक्षिण अफ्रीका को 63 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया. इसके बाद हालांकि, मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया और टीम की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई. एल्गर और डु प्लेसिस के बीच अच्छी साझेदारी हो गई.
डु प्लेसिस-एल्गर ने 5वें विकेट के लिए 115 रन जोड़े. डु प्लेसिस अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों लेग स्लिप पर लपके गए. डु प्लेसिस ने 103 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए. भारत की कोशिश थी कि वह दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस ले, लेकिन एल्गर और डि कॉक ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.
इस बीच एल्गर ने अपना शतक पूरा किया और कुछ देर बाद डि कॉक ने भी अपने पचास रन पूरे कर लिए. एल्गर विकेट पर अच्छी तरह जम चुके, हालांकि वह संयम खो बैठे और जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पुजारा के हाथों डीप मिडविकेट पर लपके गए. उन्होंने 287 गेंदों पर 18 चौके और चार छक्कों की मदद से 160 रनों की पारी खेली. इस बीच डि कॉक ने भी अपना शतक पूरा कर लिया. शतक के बाद डि कॉक अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए.
उन्होंने 163 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और दो छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली. अश्विन ने वार्नोन फिलेंडर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया. यहां से एक बार फिर भारत ने मैच में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया. भारत के लिए अश्विन पांच विकेट ले चुके हैं. जडेजा के हिस्से दो और ईशांत के हिस्से एक सफलता आई है. भारत के लिए अश्विन तीन सफलताएं अर्जित कर चुके हैं. ईशांत और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है.
भारत ने 502/7 रनों पर घोषित की पहली पारी
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं. मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया. दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए. मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.
चेतेश्वर पुजारा 6, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हुए. मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की. रवींद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए. वर्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए.
Innings Break!
Here comes the declaration from #TeamIndia after they post a total of 502/7 in the first innings of the 1st Test.
Live - https://t.co/67i9pBSlAp #FreedomSeries #INDvSA pic.twitter.com/tatbE37FlI
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
ये भी पढ़े: मयंक ने जड़ा करामाती दोहरा शतक, ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को दिया करारा जवाब
317 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूक गए और 176 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. रोहित ने मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की. यह भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. पुजारा 17 गेंदों का सामना कर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी 20 रन बनाकर आउट हो गए. मयंक अग्रवाल 215 रन और अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे चौथे बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए. केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बवूमा ने कवर में उनका कैच लिया. रहाणे ने मयंक के साथ 54 रन की साझेदारी की. मयंक अग्रवाल को डीन एल्गर ने आउट किया. मयंक फुलटॉस गेंद पर छक्का लगाना चाह रहे थे, लेकिन गेंद डेन पीट के हाथों में चली गई.
500 on the board for #TeamIndia 👌
Live - https://t.co/67i9pBSlAp #INDvSA pic.twitter.com/LZLDebYFqK
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
हनुमा विहारी भी छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए. केशव महाराज की गेंद पर एल्गर ने मिड ऑफ बाउंड्री पर उनका कैच लिया. ऋद्धिमान साहा 21 रन पर आउट हुए. उन्होंने 16 गेंद की पारी में चार चौके लगाए. डेन पीट की गेंद पर मुथुसामी ने उनका कैच लिया.
मयंक अग्रवाल का टेस्ट में पहला दोहरा शतक
मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है. मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के लगाए. बता दें कि मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में दोहरा शतक जड़ दिया. इससे पहले अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया था, जिसे उन्होंने अपने दोहरे शतक में बदल दिया.
Take a bow, Mayank Agarwal 🙌🙌@Paytm #INDvSA pic.twitter.com/ESHjPbXP1A
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
बता दें कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी.इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके. मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे.
ये भी पढ़े: रोहित-अग्रवाल ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 11 साल बाद सहवाग-द्रविड़ को छोड़ा पीछे
पहले टेस्ट शतक को दोहरे में बदलने वाले चौथे बल्लेबाज बने मयंक
मयंक अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे हैं. मयंक इसी के साथ पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले करुण नायर, विनोद कांबली और दिलीप सरदेसाई ने यह उपलब्धि हासिल की थी. नायर ने तो अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील किया था. सबसे पहले सरदेसाई ने ऐसा किया था.
सरदेसाई ने मार्च 1965 में मुंबई में न्यूजीलैंज के खिलाफ पहली बार शतक जमाया था और फिर उसे दोहरे में तब्दील किया था. सरदेसाई 200 रनों पर नाबाद रहे थे. उनके बाद उनके ही शहर मुंबई के कांबली ने 1993 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करते हुए 224 रनों की पारी खेली थी.
भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने अपने पहले शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदला
दिलीप सरदेसाई 200* रन, विरुद्ध न्यूजीलैंड, 1965
विनोद कांबली 224 रन, विरुद्ध इंग्लैंड, 1993
मयंक अग्रवाल 215 रन, विरुद्ध साउथ अफ्रीका, 2019
करुण नायर 303* रन विरुद्ध इंग्लैंड, 2016
रोहित-अग्रवाल की जोड़ी ने तोड़ा द्रविड़-सहवाग का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का 11 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने मिलकर 317 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की और भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
#SpiritOfCricket #INDvSA pic.twitter.com/MgaAmyt4bS
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
इससे पहले साल 2008 में खेले गए चेन्नई टेस्ट मैच में पूर्व दिग्गजों की जोड़ी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने मिलकर भारत के लिए टेस्ट मैचों में 268 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था जो 11 साल बाद 2019 में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने तोड़ दिया.
ओपनिंग डेब्यू में रोहित ने ठोके 176 रन
रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए टेस्ट में अपना पहला शतक ठोक दिया. रोहित ने 154 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से सेंचुरी ठोकी. रोहित के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक था. रोहित ने 54वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया. शतक के बाद रोहित ने अपने 150 रन भी पूरे किए और अंत में कुल 176 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी 176 रनों की पारी में 23 चौके और 6 छक्के जमाए. रोहित के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक लगाकर शानदार आगाज किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें अपना स्थान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा.
Hitman's innings comes to an end. He departs after a brilliant knock of 176 👏👏@Paytm #INDvSA pic.twitter.com/jGasM8S9ET
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
बता दें कि इससे पहले प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे तो वह शून्य पर आउट हो गए थे. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने जमकर रन लूटे. शुरुआत में रोहित थोड़ा संभलकर खेले, लेकिन बाद में उन्होंने चौके-छक्के बरसाए. रोहित ने मैच के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैगिसो रबाडा को बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाते हुए खाता खोला. रोहित ने 29वें ओवर में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक है, जबकि ओपनर के तौर पर पहला है.
ओपनर के तौर पर पहली ही पारी में शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
187 शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2012/13
176 रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम 2019/20
110 केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2014/15
134 पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट 2018/19
🙌🙌@ImRo45 #INDvSA pic.twitter.com/BsqCeWdTQm
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका को पहले गेंदबाजी दी. भारत ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था. रोहित शर्मा को टेस्ट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है. कोहली ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर कर अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को मौका दिया है. चोट से वापसी करने के बाद यह साहा की पहली सीरीज होगी.
#TeamIndia win the toss & will bat first #INDvSA @Paytm 🇮🇳🇿🇦
Here's the Playing XI of both sides pic.twitter.com/2rltwq2Jj2
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
📸📸 - All set
Test match action - Day 1, moments away #TeamIndia #INDvSA @Paytm 🇮🇳🇿🇦 pic.twitter.com/EbhCzKg7ZX
— BCCI (@BCCI) October 2, 2019
प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मो. शमी.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावूमा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कैगिसो रबाडा