scorecardresearch
 

खलील अहमद का खुलासा- कीवियों को चौके-छक्के लगाने से रोकने के लिए ये था प्लान

Khaleel Ahmed revealed back of the length bowling plan for New Zealand batsmen: भारतीय टीम के खिलाफ पहले मैच में 14 चौके और आठ छक्के लगे थे, लेकिन दूसरे मैच में टीम ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को सिर्फ आठ चौके और छह छक्के लगाने दिए.

Advertisement
X
Khaleel Ahmed
Khaleel Ahmed

भारत के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए तेज गेंदबाजों को शॉर्ट गेंद फेंकने का निर्देश मिला था जिससे कीवी बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने से रोका जा सके. भारतीय टीम ने इस मैच को सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की. पहले टी-20 में 50 रन से अधिक लुटाने वाले खलील ने इस मैच में 29 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए.

भारतीय टीम के खिलाफ पहले मैच में 14 चौके और आठ छक्के लगे थे, लेकिन दूसरे मैच में टीम ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को सिर्फ आठ चौके और छह छक्के लगाने दिए. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से बाउंड्री रोके जाने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैदान काफी छोटा था इसलिए हमने जानबूझ कर शॉर्ट गेंदें फेंकी ताकि बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने से रोका जा सके.’

Advertisement

युवराज सिंह की भविष्यवाणी- वर्ल्ड कप में ये होगा महेंद्र सिंह धोनी का रोल

खलील ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान (ईडन पार्क) के आकार को लेकर बताया था कि इस मैदान का आयाम दूसरे मैदानों से बिलकुल अलग है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘रोहित भाई ने हमें बताया था कि बल्लेबाज किस दिशा की ओर ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे और कैसे उन्हें रोका जाए.’

सीरीज का अंतिम मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम चौथे वनडे में महज 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी. खलील को हालांकि लगता है कि रविवार को अंतिम टी-20 में टीम अलग तरह का प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा, ‘हम हैमिल्टन में खेले और अब हमें वहां के हालात के बारे में पता है. इसके अलावा दूसरे टी-20 को जीतने के बाद अंतिम मैच के लिए हमारा आत्मविश्वास ज्यादा होगा. हमने पहले मैच में की गई गलतियों में सुधार किया है.’

Advertisement
Advertisement