दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंच गई. 16 सदस्यीय अफ्रीकी टीम सोमवार को ही धर्मशाला रवाना हो जाएगी जबकि भारतीय टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंचेगी.
भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट देंगे. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ उनके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शोएब मांजरा भी आए हैं.
भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज हुए हैं. सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा.
टीम इंडिया का स्क्वॉड इस प्रकार है-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल.
ये भी पढ़ें- धोनी के भविष्य को लेकर BCCI ने किया साफ, वर्ल्ड कप टीम में कैसे होगी वापसी
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड इस प्रकार है-
क्विंटन डि कॉक (कप्तान), टेम्बा बावूमा, रेसी वान डेर डुसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरीने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मट्स, एंडिल फेहलुक्वायो, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ब्युरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नोर्टजे, जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज.
वनडे सीरीज शेड्यूल
1. पहला वनडे: 12 मार्च- धर्मशाला
2. दूसरा वनडे: 15 मार्च- लखनऊ
3. तीसरा वनडे: 18 मार्च- कोलकाता
सभी मैच दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे