scorecardresearch
 

IND vs ENG Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की.

Advertisement
X
रोहित शर्मा (@Getty)
रोहित शर्मा (@Getty)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान हजार रन पूरे किए
  • कोहली और धोनी भी कर चुके हैं यह कारनामा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की है. रोहित एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए है. रोहित पहले टी20 मैच की शुरुआत से पहले इस माइलस्टोन से 13 रन दूर थे और उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लिया. रोहित ने पहले टी20 मैच में 24 रनों की पारी खेली.

विराट ने 30 इनिंग्स में हासिल की थी उपलब्धि

अब रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में हजार रन पूरा करने वाले सबसे तेज भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. रोहित शर्मा ने 29 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने में सफलता पाई है. ओवरऑल रोहित बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज हैं. एरॉन फिंच 65 मैचों में 33.40 की औसत से 1971 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

बतौर कप्तान शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कीवी टीम के खिलाफ रोहित ने सात मैचों में 51.33 की औसत से 208 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 60 रन रहा है. रोहित ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में  श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाए हैं.

Advertisement

कोराना पॉजिटिव हुए थे रोहित शर्मा

कोरोना वायरस को मात देने के बाद रोहित शर्मा का यह पहला मुकाबला था. गौरतलब है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच की शुरुआत से कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. इसके चलते रोहित उस टेस्ट मैच का पार्ट नहीं बन पाए. रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी. हालांकि, भारत वह टेस्ट मैच जीतने में असफल रहा था.

 

Advertisement
Advertisement