टीम इंडिया के बल्लेबाज अंबति रायडू ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इस बीच उन्हें एक दूसरी टीम ने अपनी तरफ से खेलने का ऑफर भी दिया है. अंबति रायडू को यह ऑफर आइसलैंड क्रिकेट की तरफ से मिला है. संन्यास की घोषणा के बाद आइसलैंड का यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, रायडू की तरफ से इस ऑफर को लेकर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अंबति रायडू को बीसीसीआई की तरफ से वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था इसके बावजूद, वर्ल्ड कप के बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और नंबर चार पर खेलने वाले विजय शंकर के चोटिल होने पर भी रायडू को टीम में नहीं शामिल किया गया. वहीं, ऋषभ पंत एवं मयंक अग्रवाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया. इस बात से निराश होकर अंबति रायडू ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
Agarwal has three professional wickets at 72.33 so at least can put away his 3D glasses now. He will only need normal glasses to read the document we have prepared for him. Come join us Ambati. We love the Rayudu things.
— Iceland Cricket (@icelandcricket)
भारत के लिए विश्व कप टीम में जगह नहीं पाने के बाद रायडू के लिए आइसलैंड क्रिकेट ने ऑफर पेश किया है. आइसलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को एक विचित्र ट्वीट करते हुए 33 वर्षीय बल्लेबाज अंबति रायडू को अपनी टीम में शामिल करने के लिए देश में स्थायी निवास देने की पेशकश की.
अंबति रायडू तभी आइसलैंड क्रिकेट से खेल सकते हैं जब वो वहां के स्थायी निवासी हों, यही कारण है कि आइसलैंड क्रिकेट ने उन्हें निवास देने का ऑफर पेश किया ताकि वह उनके लिए खेल सकें.
रायडू ने भारत के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा. उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए. उन्होंने 6 टी-20 भी खेले. इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए. इसके अलावा, 97 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 6,151 रन हैं.