युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ का नाम जब भी आता है, तो 2002 का नेटवेस्ट सीरीज फाइनल की ऐतिहासिक जीत सामने आ जाती है. जिसमें भारत ने युवी और कैफ की बदौलत 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. 13 जुलाई 2002 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास साबित हुआ था. 18 साल बाद एक बार फिर कैफ और युवी की वही पार्टनरशिप सुर्खियों में है.
दरअसल, कैफ ने उस मैच को याद करते हुए कहा कि युवराज के आउट होने के बाद उन्हें लगा था कि भारत मैच हार गया. भारत ने हालंकि इस मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से मात दी थी. युवराज (69 रन) और कैफ ने इस मैच में मुश्किल समय में छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की थी.

यह साझेदारी उस समय आई, जब भारत ने अपने पांच विकेट 146 रनों पर ही खो दिए थे. कैफ 87 रनों पर नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे थे.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले, कोरोना से लड़ने के लिए कैफ-युवराज वाली एक और पार्टनरशिप की जरूरत
July 13, 2002 - #TeamIndia won the NatWest series final #ThisDayThatYear @MohammadKaif @ImZaheer @YUVSTRONG12 @SGanguly99. That epic moment - Etched forever!pic.twitter.com/jKeFXEmCgk
— BCCI (@BCCI) July 13, 2018
कैफ ने युवराज के साथ इंस्टागराम लाइव चैट में कहा, 'जब आप (युवराज) आउट हो गए थे, तब मुझे लगा कि मैच गया. मुझे नहीं लग रहा था कि हम मैच जीतेंगे. मैं सेट था और आप वहां थे तो मुझे लगा था कि अगर हम आखिर तक खेलेंगे तो मैच जीत जाएंगे. लेकिन आप आउट हो गए और भारत ने उम्मीदें खो दीं. मेरा दिल टूट गया था.' भारत ने आखिरकार मैच जीता और कप्तान गांगुली ने अपनी टी-शर्ट उतार ली थी और लॉडर्स की बालकनी से लहराई.