पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट ऑल स्टार में सचिन ब्लास्टर्स टीम की कप्तानी कर रहे सचिन तेंदुलकर ने ब्रिटिश एयरवेज पर बदइंतजामी और ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया है.
सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए ब्रिटिश एयरवेज पर जमकर भड़ास निकाली. सचिन ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश एयरवेज ने सीट उपलब्ध होने के बाद भी उनके परिवार का टिकट कन्फर्म नहीं किया. यही नहीं एयरवेज ने सचिन के परिवार के सामान पर टैग लगाकर उसे कहीं और भेज दिया. इसके साथ ही सचिन ने ब्रिटिश एयरवेज के कर्मचारियों के बर्ताव पर भी नाराजगी जताई है.
Angry Disappointed and Frustrated.. Family member's Waitlisted ticket not confirmed despite seats being available (1/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
सचिन इस ट्वीट में कर्मचारियों के व्यवहार से भी बेहद खफा नज़र आए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनके दोनों बच्चे अर्जुन और सारा तेंदुलकर को ह्यूस्टन से लॉस एंजल्स जाना था और उनका टिकट वेटिंग में था. सचिन का आरोप है कि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में जगह होने के बावजूद उनके परिवार के टिकट कन्फर्म नहीं हुए. इसके साथ ही उनका लगेज भी दूसरी जगह भेज दिया गया.
And luggage being tagged by to wrong destination and don't care attitude! (2/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
सचिन से पूछा उनका पूरा नाम
सचिन और उनका परिवार ह्यूस्टन में थे और ऑल स्टार सीरीज के अगले मुकाबले के लिए उन्हें लॉस एंजल्स जाना था. सचिन के ट्वीट के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने ट्वीट कर उनसे उनका पूरा नाम, बैग्स और पता इत्यादि पूछा.
We're sorry to hear this Sachin, could you please DM us your baggage ref, full name and address so we can look into this for you?
— British Airways (@British_Airways)
बस फिर क्या था भारतीय क्रिकेट फैन्स भड़क गए और उन्होंने ट्वीटर पर ब्रिटिश एयरवेज की जमकर खबर ली. सचिन के ट्वीट करने के कुछ ही देर में ब्रिटिश एयरवेज ट्विटर इंडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा. आपको बता दें कि यह पहली बार है जब सचिन को सार्वजनिक जीवन में गुस्से का प्रदर्शन करते देखा गया है.